{"_id":"679ca11d85fd33d738055b96","slug":"gurugram-traffic-police-warns-of-strict-action-who-evade-paying-traffic-challan-2025-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Traffic Challan: गुरुग्राम में नया ट्रैफिक नियम, लंबित ट्रैफिक चालान के लिए वाहन किए जाएंगे जब्त, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Challan: गुरुग्राम में नया ट्रैफिक नियम, लंबित ट्रैफिक चालान के लिए वाहन किए जाएंगे जब्त, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 03:38 PM IST
सार
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने उन लोगों के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो लंबे समय तक ट्रैफिक चालान का भुगतान करने से बचते हैं। लंबित ट्रैफिक चालान के मसले को हल करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने नए कदम उठाए हैं।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने उन लोगों के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो लंबे समय तक ट्रैफिक चालान का भुगतान करने से बचते हैं। लंबित ट्रैफिक चालान के मसले को हल करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने नए कदम उठाए हैं। इसके तहत, पुलिस ने नए ट्रैफिक नियम बताए हैं जिसके तहत वाहनों को जब्त भी किया जा सकता है। पुलिस ने कहा है कि 90 दिनों से ज्यादा समय तक बकाया रहने वाले ट्रैफिक चालान पर यह सजा होगी। यह कदम गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा 2024 में 15.17 करोड़ रुपये के 27 लाख से ज्यादा चालान जारी करने के बाद उठाया गया है।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को शहर के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद एक नया आदेश जारी किया है। गुरुग्राम में डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लोगों को सूचित करेंगे कि जिस भी चालक का ट्रैफिक नियम उल्लंघन के लिए चालान लंबित है, उसे 90 दिनों के भीतर जुर्माना भरना होगा। गुरुग्राम पुलिस ने पिछले 12 महीनों में 50 करोड़ रुपये के चालान जारी किए हैं, जिनमें से ज्यादातर को अदालतों या ऑनलाइन भुगतान के जरिए वसूला जाना है।
गुरुग्राम में नए ट्रैफिक नियम के बारे में बताते हुए विज ने कहा, "वाहनों की दोबारा जांच के दौरान अगर 90 दिनों के बाद भी चालान का भुगतान बकाया पाया जाता है, तो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 167(8) के तहत वाहन को हिरासत में लिया जा सकता है। सभी पिछले बकाया चालान के भुगतान की अंतिम तारीख 10.02.2025 निर्धारित की गई है। इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे 10.02.2025 से पहले अपने बकाया चालान का भुगतान कर दें।"
औसतन, गुरुग्राम पुलिस हर दिन लगभग 4,500 ट्रैफिक चालान जारी करती है। पुलिस को उम्मीद है कि नए ट्रैफिक नियम से न सिर्फ ट्रैफिक उल्लंघनकर्ता समय पर चालान का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित होंगे, बल्कि अदालतों पर काम का बोझ भी कम होगा।
गुरुग्राम में ट्रैफिक चालान का भुगतान कैसे करें?
आमतौर पर गुरुग्राम पुलिस नकद या कार्ड के जरिए ट्रैफिक चालान स्वीकार करती है। 2023 में, पुलिस ने ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों को चालान जारी करने के लिए एक वर्चुअल ऑनलाइन एप भी लॉन्च किया। अब, वाहन मालिक गुरुग्राम में पेटीएम, यूपीआई या अन्य तरीकों जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रैफिक चालान का भुगतान कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।