{"_id":"636a599501d2ca1b396e41c0","slug":"harshvardhan-kapoor-started-his-career-as-an-assistant-director-know-about-his-career-graph-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harshvardhan Kapoor: बतौर सहायक निर्देशक की थी करियर की शुरुआत, इन फिल्मों में दिखाया अभिनय का हुनर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Harshvardhan Kapoor: बतौर सहायक निर्देशक की थी करियर की शुरुआत, इन फिल्मों में दिखाया अभिनय का हुनर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 09 Nov 2022 08:00 AM IST
सार
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर हर साल नौ नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Harshvardhan Kapoor
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर हर साल नौ नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज ही के दिन 1990 को मुंबई में जन्मे हर्षवर्धन यूं तो इंडस्ट्री के एक बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन खुद इंडस्ट्री में अपनी कोई खास पहचान नहीं बना पाए हैं। हर्षवर्धन कपूर ने सात साल के अपने फिल्मी करियर में कुछ ही फिल्मों में काम किया, लेकिन इस दौरान उनके करियर को कोई खास उड़ान नहीं मिल पाई। अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर ग्राफ के बारे में-
2 of 4
Harshvardhan Kapoor
- फोटो : Social media
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्षवर्धन कपूर ने साल 2014 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी। हालांकि उन्होंने बतौर सहायक निर्देशक इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर सिरे से नकार दिया था। इस फिल्म के बाद हर्षवर्धन ने बतौर अभिनेता साल 2016 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जया’ के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सैयामी खेर नजर आई थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ के जरिए एक बार फिर अभिनय में अपना हाथ आजमाने की कोशिश की। यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन लोगों ने फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना की थी।
Harshvardhan Kapoor,Anil Kapoor
- फोटो : Social media
इसके बाद हर्षवर्धन अनिल कपूर की फिल्म ‘एके वर्सेस एके’ में एक छोटे से किरदार में नजर आए। फिल्मों के अलावा उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी किस्मत आजमाई। हर्षवर्धन वेब सीरीज ‘रे’ भी नजर आए, जिसमें उनके शानदार अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। आखिरी बार एक्टर इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘थार’ में पिता अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। अभिनय के साथ ही उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। वहीं अब एक्टर जल्द ही फिर से अपने पिता अनिल कपूर के साथ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।