{"_id":"69d09bbf9bc1ae93560e23d4","slug":"hidden-rear-door-handles-new-hot-trend-indian-cars-check-out-most-stylish-models-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hidden Door Handles: कारों में छिपे हुए डोर हैंडल का बढ़ा क्रेज, इन मॉडर्न फीचर्स के साथ आ रही हैं नई गाड़ियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hidden Door Handles: कारों में छिपे हुए डोर हैंडल का बढ़ा क्रेज, इन मॉडर्न फीचर्स के साथ आ रही हैं नई गाड़ियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:34 AM IST
सार
Hidden rear door handles cars India 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कारों की डिजाइन और स्टाइलिंग को लेकर ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। आजकल कारों में हिडन रियर डोर हैंडल का चलन एक बड़े स्टेटस सिंबल और मॉडर्न लुक के रूप में उभरा है। यह फीचर न केवल कार के एयरोडायनामिक्स में सुधार करता है, बल्कि एक 5-डोर कार को 2-डोर कूपे जैसा प्रीमियम फील भी देता है। आइए जानते हैं 2026 की उन चुनिंदा कारों के बारे में जो इस ट्रेंड में शामिल हैं...
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
Link Copied
Best stylish SUVs in India: साल 2026 में कारों के एक्सटीरियर डिजाइन में C-पिलर में इंटीग्रेटेड रियर डोर हैंडल्स सबसे हॉट ट्रेंड बन गए हैं। टाटा अल्ट्रोज, पंच, महिंद्रा थार रॉक्स, बीई 6 और रेनाे डस्टर जैसी गाड़ियां इस फीचर के साथ लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। यह डिजाइन न केवल कार को मॉडर्न बनाता है बल्कि साइड प्रोफाइल को बहुत ही क्लीन और अट्रैक्टिव लुक देता है। करीब 5.65 लाख से लेकर 18.90 लाख तक के बजट में ये शानदार विकल्प मौजूद हैं।
इन 5 स्टाइलिश कारों की पूरी डिटेल
Trending Videos
2 of 6
टाटा अल्ट्रोज
- फोटो : cars.tatamotors
टाटा अल्ट्रोज: प्रीमियम हैचबैक का नया चेहरा
टाटा की इस गोल्ड-स्टैंडर्ड हैचबैक ने हिडन डोर हैंडल के ट्रेंड को काफी लोकप्रिय बनाया है। डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्रंट फ्लश डोर हैंडल और सी-पिलर पर लगे रियर डोर हैंडल मिलते हैं। 3D फ्रंट ग्रिल और कॉन्ट्रास्ट रूफ इसे हर एंगल से प्रीमियम बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
टाटा पंच
- फोटो : tatamotors
टाटा पंच: बोल्ड और स्टाइलिश माइक्रो-एसयूवी
पंच 2026 मॉडल अपनी कॉम्पैक्ट साइज और दमदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसके रियर डोर हैंडल सी-पिलर में वर्टिकल रूप से इंटीग्रेटेड हैं। इन्फिनिटी ग्लो एलईडी टेललाइट्स और बुल गार्ड बम्पर इसके बोल्ड लुक को निखारते हैं।
4 of 6
महिंद्रा थार रॉक्स
- फोटो : auto.mahindra
महिंद्रा थार रॉक्स: रग्ड लुक के साथ लग्जरी का मेल
थार रॉक्स के सभी 5-डोर वेरिएंट में यह खास डिजाइन अपनाया गया है। इसके पीछे के हैंडल सी-पिलर पर लंबवत (वर्टिकल) दिखने में इसे 2 डोर वाली क्लासिक थार जैसा बेहद शानदार लुक देती है। इसमें C-शेप्ड लेड डीआरएल और डुअल टोन मेटल रूफ जैसे फीचर्स भी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
महिंद्रा बीई 6
- फोटो : mahindraelectricsuv
महिंद्रा बीई 6: भविष्य की इलेक्ट्रिक एसयूवी
महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक कार तकनीक और स्टाइल का जबरदस्त मेल है। इसमें आगे की तरफ फ्लश-फिटिंग हैंडल और पीछे की तरफ सी-पिलर में छिपे हुए हैंडल मिलते हैं। इसमें इन्फिनिटी रूफ (पैनोरमिक सनरूफ) और रोशन लोगो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जो इसे लोगों को लुभाने का काम करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।