{"_id":"6311c992165b254dba02abf5","slug":"honda-cars-india-announce-big-discounts-on-honda-city-amaze-jazz-wrv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda cars: फेस्टिव सीजन से पहले होंडा का बड़ा धमाका, मिल रहा बंपर डिस्काउंट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda cars: फेस्टिव सीजन से पहले होंडा का बड़ा धमाका, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:46 PM IST
सार
होंडा की सभी कारों पर कंपनी की ओर से तगड़े डिस्काउंट ऑफर किये गए हैं जिसका फायदा आप डीलरशिप पर जाकर उठा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक ये ऑफर्स सिर्फ 30 सिंतबर तक लागू रहने वाले हैं।
विज्ञापन
होंडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स
- फोटो : Honda
अगर आप अपने लिए इस त्योहारी सीजन में होंडा की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कंपनी की ओर से आपके लिए जबर्दस्त ऑफर दिये गए हैं। होंडा की सभी कारों पर कंपनी की ओर से तगड़े डिस्काउंट ऑफर किये गए हैं जिसका फायदा आप डीलरशिप पर जाकर उठा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक ये ऑफर्स सिर्फ 30 सिंतबर तक लागू रहने वाले हैं।
Trending Videos
होंडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स
- फोटो : Honda
होंडा सिटी की पांचवीं पीढ़ी पर है तगड़ा डिस्काउंट
इस सिंतबर में कंपनी की ओर से अपनी प्रीमियम सेडान सिटी की पांचवीं पीढ़ी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 27496 रुपये तक के बेनिफिट आप इस कार पर ले सकते हैं। इनमें 5 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट या एक्सेसरीज़ पर 5496 रुपये का डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से कार एक्सचेंज करने पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा साथ में कार एक्सचेंज बोनस के तौर पर 7 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। 5 हजार रुपये कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 5 हजार रुपये का अतिरिक्त कॉरपोरेट डिस्काउंट भी होंडा सिटी पर ऑफर किया जा रहा है।

होंडा सिटी की चौथी पीढ़ी पर है ये ऑफर
होंडा ने अपनी सिटी कार की चौथी जनरेशन पर 5 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस देने का वादा किया है। लेटेस्ट फिफ्थ जनरेशन होंडा सिटी की तरह इस पर कोई और डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
होंडा ने अपनी सिटी कार की चौथी जनरेशन पर 5 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस देने का वादा किया है। लेटेस्ट फिफ्थ जनरेशन होंडा सिटी की तरह इस पर कोई और डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
होंडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स
- फोटो : Honda
अमेज पर है इतना डिस्काउंट
अपनी सबसे सस्ती सेडान कार अमेज पर कंपनी की ओर से 8 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें 5 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 3 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।
अपनी सबसे सस्ती सेडान कार अमेज पर कंपनी की ओर से 8 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें 5 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 3 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।
विज्ञापन
होंडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स
- फोटो : Honda
Honda WR-V पर भी है ऑफर
होंडा की ओर से WR-V पर कार एक्सचेंज डिस्काउंट 10 हजार रुपये, कार एक्सचेंज बोनस 7 हजार रुपये, कॉरपोरेट डिस्काउंट 5 हजार रुपये और कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर 5 हजार रुपये के बेनिफिट्स ऑफर किये जा रहे हैं। इस कार पर कुल 27 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स आप बुकिंग के समय ले सकते हैं।