{"_id":"6613c9a3817dd884c40a417c","slug":"how-to-protect-car-from-theft-car-theft-safety-devices-car-theft-protection-car-theft-prevention-tips-2024-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Theft: इन वजहों से चोर आसानी से ले उड़ते हैं आपकी गाड़ी, कार चोरी होने से बचाने में मदद करेंगे ये आठ तरीके","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Theft: इन वजहों से चोर आसानी से ले उड़ते हैं आपकी गाड़ी, कार चोरी होने से बचाने में मदद करेंगे ये आठ तरीके
Mon, 08 Apr 2024 04:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Car Theft
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगरों में वाहनों की बढ़ती संख्या सिर्फ सड़कों पर बढ़ती ट्रैफिक की समस्या का कारण ही नहीं हैं। यह शहरों में पार्किंग की समस्या को भी पैदा करती हैं। पार्किंग की जगह सीमित रहने और गाड़ियों की संख्या बढ़ती रहने से लोग घर के बाहर खुले में ही वाहन पार्क करने को मजबूर होते हैं। ऐसी स्थिति में अगर कार को सुरक्षित तरीके से पार्क नहीं किया जाता है ,तो वाहन चोरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आजकल बाजार में बिकने वाली कारें काफी मॉडर्न फीचर्स के साथ आती हैं। इन लेटेस्ट फीचर्स में फिंगरप्रिंट भी शामिल है। इसकी पहचान किए बगैर कार अपनी जगह से हिलेगी भी नहीं।
Kill Switch
- फोटो : iStock
किल स्विच
Kill (किल) स्विच यह एक जबरदस्त टेक्नोलॉजी है। इसमें एक तार होता है, जिसे कार के इंजन और इग्निशन के बीच इंस्टॉल किया जाता है। जब तक इसे ऑफ न किया जाए, यह कार के भीतर इलेक्ट्रिक फंक्शन को बंद कर देता है जिससे आपकी कार स्टॉर्ट नहीं हो सकती है। इसको ऑन या ऑफ करने का तरीका और जगह सिर्फ कार के मालिक को ही पता होती है। इसलिए अगर चोर कार के अंदर घुसने में कामयाब हो भी जाए, तो वह आपकी कार को स्टार्ट नहीं कर सकता है।

Car Immobilizer
- फोटो : iStock
इमोबिलाइजर
यह फीचर्स अब लगभग सभी नई कारों में देखने को मिलता है। यह काफी कारगर सिस्टम माना जाता है। इसमें कार सिर्फ अपनी ही चाबी से स्टार्ट होती है। क्योकिं इमोबिलाइजर एक चिप के जरिए काम करता है। अगर कोई आपकी कार को किसी दूसरी चाबी से स्टार्ट करने की कोशिश करेगा, तो कार स्टार्ट ही नहीं होगी।

Car GPS
- फोटो : For Reference Only
जीपीएस लगवाएं
आपके पास कोई भी कार हो, सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि उसमें एक जीपीएस यानी ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम (GPS) लगा हुआ हो। इस डिवाइस को लगाकर आप अपनी कार को सुरक्षित बना सकते हैं। जीपीएस एक मैग्नेटिक ट्रिप होती है। इसमें एक सिम स्लॉट और बैटरी होती है, जिसे रिचार्ज और चार्ज करना होता है। फिर इसे आसानी से फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। जीपीएस की मदद से आप हमेशा अपनी कार की लोकेशन को ट्रेक कर सकते हैं। अगर आप कार को कहीं पार्क करके उससे दूर जा रहे हैं तो उस स्थिति में भी आप कार पर नजर बनाए रख सकेंगे।
जीपीएस आधारित कई तरह की डिवाइस बाजार में उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है। जीपीएस डिवाइस को कार में ऐसी जगह लगावाएं जहां किसी की नजर ना पड़े। अगर कोई कार लेकर भागने की कोशिश करेगा, तो आपको फोन पर इसका अलर्ट मिल जाएगा। जिससे आप आसानी से अपनी कार को ट्रैक कर सकेंगे। इतना ही नहीं, जीपीएस की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस आसानी से कार को खोज सकती है। और चोर भी पुलिस की गिरफ्तर में आ जाते हैं।

Car Central Locking
- फोटो : iStock
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम वैसे तो कार में इनबिल्ट होता। लेकिन जिन कार में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम नहीं है, वो बाजार से इसे लगवा सकते हैं। यह एक ऐसा सुरक्षा फीचर है जो कार चोरी को होने से बचाने में काफी हद तक मदद कर सकता है। रिमोट से चलने वाले इस सिस्टम के जरिए, आप कार को दूर से ही एक बटन दबाकर लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। कार के साथ यदि कोई दूसरा शख्स छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है तो यह सिस्टम अलार्म बजाकर वाहन मालिक को अलर्ट कर देता है। बाजार में इस सिस्टम को लगवाने की कीमत दो हजार रुपये से शुरू होती है।