{"_id":"668fb43cb24f1588dd077d53","slug":"hyundai-exter-knight-edition-launched-know-features-specifications-on-road-price-in-top-cities-2024-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Exter Knight Edition: ह्यूंदै एक्सटर नाइट एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Exter Knight Edition: ह्यूंदै एक्सटर नाइट एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Thu, 11 Jul 2024 04:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Exter Knight Edition
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी माइक्रो एसयूवी की पहली सालगिरह मनाने के लिए Hyundai Exter Knight Edition (ह्यूंदै एक्सटर नाइट एडिशन) लॉन्च किया है। प्री-फेसलिफ्ट क्रेटा और वेन्यू के बाद एक्सटर नाइट एडिशन ह्यूंदै का तीसरा नाइट एडिशन मॉडल है। इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर एसयूवी बुक कर सकते हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
Hyundai Exter Knight Edition
- फोटो : Hyundai
इंजन और गियरबॉक्स
नाइट एडिशन में वही 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 83hp का पावर और 114Nm का पीक टॉर्क देता है। गियरबॉक्स विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स शामिल है।

कलर ऑप्शन
एक्सटर नाइट एडिशन पांच मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें स्टारी नाइट, एटलस व्हाइट, रेंजर खाकी, रेंजर खाकी विद एबिस ब्लैक रूफ, एबिस ब्लैक, शैडो ग्रे और शैडो ग्रे विद एबिस ब्लैक रूफ जैसे रंग शामिल हैं।

Hyundai Exter Knight Edition Interior Seats
- फोटो : Hyundai
कैसा है लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में, एसयूवी में ब्लैक-आउट फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, रेड कैलीपर्स के साथ 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, एक ब्लैकएंड ह्यूंदै लोगो और एक्सटर बैज और एक नाइट एडिशन लोगो दिया गया है। इसमें आगे और पीछे के बम्पर और टेलगेट पर रेड कलर का एक्सेंट भी है। अंदर की तरफ, यह चारों तरफ रेड कलर के एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक कलर का इंटीरियर मिलता है। इसके अलावा इसमें फुटवेल लाइटिंग, मेटल स्कफ प्लेट्स, रेड स्टिचिंग के साथ फ्लोर मैट और स्पेशल 'नाइट' थीम वाली सीट अपहोल्स्ट्री रेड स्टिचिंग के साथ मिलती है।

Hyundai Exter Knight Edition Interior
- फोटो : Hyundai
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स के मामले में, नाइट एडिशन में 8-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग, इन-बिल्ट नेविगेशन, कनेक्टेड कार टेक, सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, कीलेस एंट्री और बहुत कुछ शामिल हैं। सेफ्टी की बात करें, इसमें 6 एयरबैग, ईएससी, हिल असिस्ट कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा, तीन-पॉइंट सीटबेल्ट और सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर और आईएसओफिक्स एंकरेज मिलेंगे।