सब्सक्राइब करें

Hyundai-Maruti SUV: जानें ऑल-न्यू ह्यूंदै एक्सटर, मारुति इनविक्टो एसयूवी की वेटिंग पीरियड, फीचर्स और कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 11:59 AM IST
विज्ञापन
hyundai exter waiting period maruti invicto waiting period in india
Hyundai Exter, Maruti Invicto - फोटो : For Reference Only
भारतीय वाहन उद्योग के लिए जुलाई के पहले 10 दिन एक्शन से भरपूर थे क्योंकि चार-पहिया और दो-पहिया सेगमेंट में कई महत्वपूर्ण प्रॉडक्ट लॉन्च किए गए हैं। चार पहिया वाहन सेगमेंट की बात करें तो, किआ ने आकर्षक डिजाइन और एडवांस्ड इंटीरियर के साथ अपडेटेड सेल्टोस को पेश किया, जबकि मारुति सुजुकी ने इनविक्टो और ह्यूंदै ने एक्सटर को लॉन्च किया। दोनों उत्पाद लॉन्च खास अहमियत रखते हैं। Maruti Invicto (मारुति इनविक्टो) ब्रांड की पहली री-बैज टोयोटा है, और Hyundai Exter (ह्यूंदै एक्सटर) कंपनी की सबसे सस्ती और सबसे छोटी एसयूवी है। नए उत्पाद होने के बावजूद, दोनों यूटिलिटी व्हीकल्स (यूवी) ने पिछले कुछ हफ्तों में ग्राहकों में खासी दिलचस्पी पैदा की है।
Trending Videos
hyundai exter waiting period maruti invicto waiting period in india
Maruti Suzuki Invicto - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति इनविक्टो वेटिंग पीरियड
बताया गया है कि मारुति इनविक्टो के लिए ज्यादातर जगहों पर दो महीने तक की वेटिंग पीरियड चल रही है। इस प्रीमियम एमपीवी को अब तक लगभग 7,000 बुकिंग मिल चुकी हैं, जिसमें टॉप-एंड अल्फा+ 7-सीटर वैरिएंट की काफी मांग है। यह जेटा+ 7-सीटर और 8-सीटर वैरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 24.79 लाख रुपये और 24.84 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai exter waiting period maruti invicto waiting period in india
Maruti Suzuki Invicto - फोटो : For Reference Only
मारुति इनविक्टो फीचर्स
28.42 लाख रुपये की कीमत पर, अल्फा+ वैरिएंट वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट सीटें, वेंटिलेटेड सीटें, एक पावर्ड टेलगेट, मेमोरी फंक्शन के साथ एक पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा इसमें, ऑटोमैटिक डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक टायर प्रेशर इंडिकेटर, एक 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक ऑटोमैटिक दिन और रात का अंदर का रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम), आइसोफिक्स सीट एंकर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
hyundai exter waiting period maruti invicto waiting period in india
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै एक्सटर वेटिंग पीरियड
ह्यूंदै एक्सटर माइक्रो एसयूवी 6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। केरल में, वाहन के सभी वैरिएंट्स पर 6 हफ्ते तक की वेटिंग पीरियड है। तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में, मैनुअल और एएमटी वैरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड क्रमशः 7 दिन और चार हफ्ते तक है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ह्यूंदै एक्सटर की वेटिंग पीरियड वैरिएंट, राज्य और क्षेत्र के आधार पर अलग हो सकती है। 
विज्ञापन
hyundai exter waiting period maruti invicto waiting period in india
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै एक्सटर इंजन, वैरिएंट्स
नई ह्यूंदै एक्सटर को पावर देने वाला 1.2 लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 83bhp का पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइक्रो एसयूवी सीएनजी फ्यूल ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है। एक्सटर 5 वैरिएंट्स - EX, S, SX, SX(O) और SX(O) कनेक्ट में आती है।  ह्यूंदै एक्सटर की इंट्रोडक्ट्री कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो 9.32 लाख रुपये तक जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed