{"_id":"6427fe810c58cc99880580c5","slug":"hyundai-india-sales-figures-hyundai-sales-figures-march-2023-2023-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai: ह्यूंदै इंडिया ने वित्त वर्ष 2022-23 में बेचीं 7.20 लाख यूनिट्स, अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai: ह्यूंदै इंडिया ने वित्त वर्ष 2022-23 में बेचीं 7.20 लाख यूनिट्स, अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Hyundai Grand i10 NIOS 2023
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने एलान किया है कि उसने वित्त वर्ष 22-23 में 7,20,565 यूनिट्स की उच्चतम वार्षिक कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) हासिल करके भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में एक अग्रणी खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। इस बिक्री के साथ कंपनी ने 18.0 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हासिल की है। 5,67,546 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की मात्रा भी कंपनी की स्थापना के बाद से सबसे ज्यादा थी, जिसमें क्रेटा, न्यू वेन्यू, अलकाजार, ट्यूशॉ, ऑरा और ग्रैंड आई10 निओस जैसे मॉडल की बिक्री का योगदान है।
Trending Videos
2 of 3
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मार्च में कितनी हुई बिक्री
मार्च की बिक्री की बात करें तो, ह्यूंदै ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 50,600 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल मार्च की 44,600 की बिक्री से 13.5 फीसदी की बढ़ोतरी है। वहीं कंपनी ने मार्च 2022 की 10,687 यूनिट्स के निर्यात के मुकाबले मार्च 2023 में 10,900 यूनिट्स विदेशी बाजार में भेजे, जो दो फीसदी की बढ़ोतरी है। घरेलू बिक्री और निर्यात के आंकड़ों को जोड़ दें तो, कुल मिलाकर ह्यूंदै ने मार्च के महीने में 61,500 यूनिट्स की बिक्री की, जो मार्च 2022 की कुल बिक्री 55,287 से 11.2 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
वित्त वर्ष 2023 के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी, तरुण गर्ग ने कहा, “वित्त वर्ष 22-23 ह्यूंदै मोटर इंडिया के लिए एक अभूतपूर्व वर्ष रहा है, क्योंकि हमने ऐसे 7 उत्पाद पेश किए हैं जो सेगमेंट को फिर से परिभाषित करेंगे। जिसमें नई ह्यूंदै ट्यूशॉ, न्यू वेन्यू, वेन्यू एन लाइन, ऑल इलेक्ट्रिक आयॉनिक 5, न्यू ग्रैंड आई10 नियॉस, न्यू ऑरा और नई ह्यूंदै वरना शामिल हैं, जो अलग-अलग सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करती हैं और इस तरह न्यू-एज इंडियन कस्टमर्स के बीच ब्रांड ह्यूंदै को मजबूत करती हैं। अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बावजूद, हम भारतीय ऑटो उद्योग में रफ्तार देखते हैं जो जेनरेशन MZ के नेतृत्व में मजबूत भारत की विकास की कहानी को बयां करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X