फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

312 km की माइलेज देने वाली कार 9 जुलाई को होगी लांच, जानिये कीमत

Mon, 01 Jul 2019 09:45 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 01 Jul 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Kona Electric to Launch in India on July 9 all you need to know
hyundai kona Electric SUV REAR

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kona EV को भारत में 9 जुलाई को लांच करने की तैयारी में है। इस कार की खासियत इसकी माइलेज होगी। जी हां हुंडई की Kona सिंगल चार्ज पर 312 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। कंपनी इसे भारत में अपने श्रीपेरुमबुदुर प्लांट में असेम्बल करेगी। नई Kona EV  की संभावित कीमत 22 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।

54 मिनट में यह 80 प्रतिशत तक चार्ज

Hyundai Kona Electric to Launch in India on July 9 all you need to know
Hyundai KONA - फोटो : GOOGLE
नई Kona EV में 39.2 kWh की बैटरी मिल सकती है जो 135bhp की पावर और 395Nm का टॉर्क देगी। जबकि 9.3 सेकंड यह कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। नई Kona 6 घंटे में पूरी तरह से चार्ज होगी, जबकि 64kWh बैटरी पैक को चार्ज होने में लगभग 9 घंटे लगते हैं। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक भी 100kW डीसी फास्ट चार्जर के साथ आती है सिर्फ 54 मिनट में यह 80 प्रतिशत तक चार्ज होगी।
 

फीचर्स

Hyundai Kona Electric to Launch in India on July 9 all you need to know
Hyundai Kona Charging
बात फीचर्स की करें तो नई Kona EV में Bluelink connectivity को शामिल किया जा सकता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो हाल ही में लांच हुई Venue में शामिल की गई है। कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स को जगह मिलेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed