{"_id":"62b31cf976b8b95345300d18","slug":"hyundai-tucson-2022-launch-date-in-india-2022-hyundai-tucson-interior-specs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2022 Hyundai Tucson: भारत में इस दिन डेब्यू करेगी ह्यूंदै की ये प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी, जानें फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2022 Hyundai Tucson: भारत में इस दिन डेब्यू करेगी ह्यूंदै की ये प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी, जानें फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 22 Jun 2022 07:15 PM IST
सार
Hyundai Motor India (हयूंदै मोटर इंडिया) ने आधिकारिक तौर पर नई 2022 Hyundai Tucson (2022 ह्यूंदै ट्यूशॉ) एसयूवी को पेश करने का एलान किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Tucson 2022
- फोटो : Hyundai
Link Copied
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने हाल ही में नई Venue फेसलिफ्ट को देश में लॉन्च किया है। कंपनी की योजना नई ट्यूशॉ, क्रेटा फेसलिफ्ट, अपडेटेड कोना ईवी और आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर सहित कई नए मॉडल लॉन्च करने की है। Hyundai Motor India (हयूंदै मोटर इंडिया) ने आधिकारिक तौर पर 13 जुलाई, 2022 को नई 2022 Hyundai Tucson (2022 ह्यूंदै ट्यूशॉ) एसयूवी को पेश करने का एलान किया है।
दो साल बाद आ रही है भारत
न्यू जेनरेशन Hyundai Tucson का सितंबर 2020 में ग्लोबल डेब्यू हुआ था और अब यह आखिरकार भारतीय बाजार में आ रही है। इस प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी के अगस्त में लॉन्च होने की संभावना है। भारत में इसका मुकाबला Citroen C5 Aircross, Jeep Compass जैसी कारों से होगा।
लुक और डिजाइन
नई पीढ़ी की Hyundai Tucson को अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई अपडेट मिलते हैं। इसके अलावा, यह कंपनी की भारत लाइन-अप में प्रमुख एसयूवी होगी। डिजाइन की बात करें तो अपकमिंग ट्यूशॉ में ह्यूंदै की सेंसियस स्पोर्टीनेस डिजाइन लैंग्वेज होगी। इसमें छुपे हुए ऑल-एलईडी हेडलैम्प्स से घिरा एक नया पैरामीट्रिक ग्रिल मिलेगा, जबकि फॉग लैंप्स नीचे पोजिशन किए गए हैं।
फीचर्स
एसयूवी में स्पोर्टी स्टाइलिंग एलिमेंट्स जैसे प्रमुख बॉडी लाइन्स, मशीन-कट अलॉय व्हील्स और एक स्लोपिंग रूफलाइन मिलेगी। पीछे की तरफ इसमें इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और कनेक्टिंग बार के साथ ऑल-एलईडी टेललैंप्स मिलेंगे। इंटीरियर की बात करें तो, Hyundai Tucson में दक्षिण कोरियाई कार निर्माता के अन्य सभी नए जमाने की कारों की तरह ही ढेर सारे फीचर्स से भरपूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 5
Hyundai Tucson 2022
- फोटो : Hyundai
इंजन और गियरबॉक्स
वैश्विक स्तर पर, चौथी पीढ़ी की Hyundai Tucson को दो पेट्रोल मोटर, एक हाइब्रिड मिल और एक ऑयल-बर्नर के साथ पेश किया जाता है। हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन, और 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी के साथ 2.0-लीटर डीजल मिलने की संभावना है। लॉन्च होने पर, यह Citroen C5 Aircross, Jeep Compass आदि को टक्कर देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।