सब्सक्राइब करें

Kia Syros: किआ सिरोस भारत में लॉन्च, अनोखे लुक वाली एसयूवी में मिले दमदार फीचर्स, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:59 PM IST
सार

किआ सिरोस एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। वाहन निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने नई किआ सिरोस को लॉन्च करते हुए मिड और कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणियों के बीच एक नया एसयूवी सेगमेंट पेश किया है।

विज्ञापन
Kia Syros SUV launched in India Know Price Features Specification Mileage Details
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
Kia Syros (किआ सिरोस) एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम रखी है। वाहन निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने नई किआ सिरोस को लॉन्च करते हुए मिड और कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणियों के बीच एक नया एसयूवी सेगमेंट पेश किया है। सिरोस एसयूवी को खरीदने वाले इच्छुक ग्राहक के लिए यह कार कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध है। जहां वे इसे व्यक्तिगत रूप से देख सकते हैं। किआ सिरोस की डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos
Kia Syros SUV launched in India Know Price Features Specification Mileage Details
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
कितने वेरिएंट्स में उपलब्ध
किआ सिरोस को चार वेरिएंट्स - HTK, HTK+, HTX और HTX+ में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Syros SUV launched in India Know Price Features Specification Mileage Details
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
इंजन पावर और गियरबॉक्स
किआ सिरोस को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी और 172 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल इंजन 115 बीएचपी का पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। दोनों इंजन मानक के रूप में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं। टर्बो पेट्रोल में 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक यूनिट मिलती है। जबकि डीजल इंजन में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
Kia Syros SUV launched in India Know Price Features Specification Mileage Details
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
कितना है माइलेज
मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेट्रोल इंजन की फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) 18.20 किमी प्रति लीटर है। यह DCT के साथ 17.68 किमी प्रति लीटर हो जाती है। डीजल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 20.75 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 17.65 किमी प्रति लीटर की माइलेज का वादा करता है। 
विज्ञापन
Kia Syros SUV launched in India Know Price Features Specification Mileage Details
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
किआ ने साइरोस एसयूवी के केबिन में बिल्कुल नया लेआउट दिया है। इसमें 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डुअल-स्क्रीन सेटअप है। जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। जो नए टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के ठीक पीछे ऑफ-सेंटर लोगो के साथ दिया गया है। एसयूवी की फीचर्स लिस्ट में पावर ड्राइवर सीट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एसी कंट्रोल के लिए डेडिकेटेड स्क्रीन, हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 60:40 स्प्लिट सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और बहुत कुछ शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed