{"_id":"6300a16f1ac7512e6e5cbc12","slug":"mahindra-scorpio-classic-2022-price-in-india-know-scorpio-classic-features-specifications-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Scorpio Classic: नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी की इंट्रोडक्ट्री कीमतों का एलान, जानें फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Scorpio Classic: नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी की इंट्रोडक्ट्री कीमतों का एलान, जानें फीचर्स
Sat, 20 Aug 2022 02:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Scorpio Classic
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra (महिंद्रा) ने अपनी नई Scorpio Classic (स्कॉर्पियो क्लासिक) एसयूवी की कीमतों का एलान कर दिया है। नई Mahindra Scorpio Classic पुरानी पीढ़ी की स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट वर्जन है और इसे हाल ही लॉन्च की गई नई Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) एसयूवी के साथ बेचा जाएगा। नई 2022 Mahindra Scorpio Classic एसयूवी को सिर्फ दो वैरिएंट्स - S और S 11 में बेचा जाएगा।
Mahindra Scorpio Classic
- फोटो : Mahindra
इंजन और माइलेज
मैकेनिकल रूप से, इंजन अब एल्यूमीनियम से बना है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है, जिससे नया इंजन पिछले वाले की तुलना में 55 किलोग्राम हल्का है। वाहन निर्माता ने Mahindra Scorpio Classic एसयूवी में 2.2-लीटर GEN-2 mHawk डीजल इंजन पेश किया है। यह इंजन अधिकतम 132 PS का पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। महिंद्रा का कहना है कि नया इंजन पुराने वाले की तुलना में 50 प्रतिशत से ज्यादा हल्का है और 14 प्रतिशत बेहतर माइलेज दे सकता है।

एसयूवी का कंट्रोल होगा बेहतर
सस्पेंशन सेटअप को भी थोड़ा अपग्रेड किया गया है। महिंद्रा ने MTV-CL (एमटीवी-सीएल) डैम्पर्स को चारों स्ट्रट्स में जोड़ा है। इससे एसयूवी की बॉडी को कंट्रोल करने में मदद मिलनी चाहिए। इसके साथ ही सस्पेंशन को री-ट्यून किया गया है। निर्माता ने स्टीयरिंग सिस्टम पर भी काम किया है ताकि इसे हैंडल और करना आसान हो सके।

लुक और डिजाइन
पुराने स्कॉर्पियो मॉडल के बेसिक लुक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, स्कॉर्पियो क्लासिक में क्रोम स्लैट्स के साथ एक नया डिजाइन किया गया ग्रिल और सेंटर में नया महिंद्रा लोगो मिलता है। एसयूवी के बंपर और बोनट को पहले से ज्यादा बोल्ड और आकर्षक बनाया गया है। ग्रिल के किनारे नए डीआरएल मिलते हैं। पीछे की तरफ, एसयूवी में सिग्नेचर स्कॉर्पियो टावर एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। साथ ही एसयूवी में रीडिजाइन किए गए 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स
केबिन की बात करें तो, नई Scorpio Classic में केबिन के अंदर डुअल-टोन थीम है। इसमें 9.0-इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो एंड्रॉइड पर चलता है। यह स्क्रीन मिररिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा अन्य प्रीमियम फीचर्स भी हैं। डैशबोर्ड में अब वुडन इंसर्ट हैं और केबिन को ब्लैक और बेज रंग के कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है। स्टीयरिंग व्हील को अब लेदर फिनिश और पियानो-ब्लैक इंसर्ट मिलता है। सीटें भी नई हैं और फैब्रिक की बनी हुई हैं, लेकिन नए पैटर्न के साथ पेश की गई हैं।