अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी छोटी कार ऑल्टो को मार्किट में उतारा है। इसमें कुछ नए बदलाव किये हैं साथ ही यह अब पहले से बेहतर होकर आई है। अब चूंकि भारत में छोटी कारों को हमेशा से ही पसंद किया जाता है तो इस लिहाज से अब नई ऑल्टो के आने के बाद इस सेगमेंट में मुकाबला और भी जबरदस्त हो गया है। तो यदि आप भी एक नई छोटी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं नई ऑल्टो, क्विड और रेडी में से कौन सी कार बेहतर होगी। चलिए आसान शब्दों में जल्दी से जानते हैं इन तीनों कारों के बारे में...
{"_id":"5cde918cbdec2207863ab324","slug":"maruti-suzuki-alto-vs-renault-kwid-vs-datsun-redigo-best-small-car-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 की माइलेज देती हैं ये कारें, कीमत 2.68 लाख रुपये से शुरू","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
25 की माइलेज देती हैं ये कारें, कीमत 2.68 लाख रुपये से शुरू
Sat, 18 May 2019 09:15 AM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sat, 18 May 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
best small car
- फोटो : social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमत
Best small car
- फोटो : google
सबसे पहले बात कीमत की करते हैं तो मारुति सुजुकी ऑल्टो की। दिल्ली में इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 2.94 लाख रुपये है। जबकि डैटसन रेडिगो की किमत 2.68 लाख रुपये है इसके अलावा Kwid की शुरुआती कीमत 2.71 लाख रुपये है। यहां पर रेडीगो इन दोनों कारों से सस्ती है।
डिजाइन
best small car
- फोटो : social
लुक्स के मामले में ये तीनों ही कारें एक दूसरे से थोड़ी जुदा है। फिलहाल ऑल्टो के लुक्स में काफी नयापन देखने को मिलता है। जबकि रेडीगो और क्विड के के लुक्स में अभी कोई बदलावं नहीं किया है। वैसे हमारे हिसाब से क्विड का डिजाइन अभी भी इन दोनों कारों से ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश है। क्विड इन दोनों कारों से ज्यादा लम्बी है साथ ही इसमें ज्यादा बूट स्पेस भी मिलता है। जबकि वहीं रेडीगो में सबसे ज्यादा उंचाई मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिन,स्पेस और फीचर्स
best small car
- फोटो : social
कैबिन के मामले में यहां ऑल्टो और क्विड ज्यादा बढ़िया नज़र आती है। जबकि रेडीगो का कैबिन बेसिस सा लगता है। कैबिन क्वालिटी इन तीनों कारों की करीब-करीब समान है। तीनों कारों में ड्राइवर एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई अल्टो में आपको 2-DIN ऑडियो सिस्टम ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।जबकि क्विड में ट्चस्क्रीन इन्फोटेंमेंट सिस्टम टॉप वर्जन में मिलेगा। इसके अलावा रेडीगो में 1-DIN ऑडियो सिस्टम देखने को मिलता है।
विज्ञापन
इंजन और माइलेज
best small car
- फोटो : social
सबसे पहले बात ऑल्टो के इंजन की करते हैं तो इसमें BS6 मानक वाला 800सीसी का इंजन लगा है जो 48hp की पावर और 69Nm का टॉर्क देता है। जबकि क्विड और रेडीगो में भी 800सीसी का इंजन लगा है जो 54hp की पावर और 72Nm का टॉर्क देता है। तीनों ही कारों में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। माइलेज की बात करें तो नई ऑल्टो की माइलेज अब पहले से कम हुई है पहले जहां यह 24.70 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती थी वही अब यह कार सिर्फ 22.05 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज देती है । इसके अलावा रेडीगो एक लीटर में 22.70 की माइलेज निकाल देती है जबकि क्विड सबसे ज्यादा 25.1 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज का वादा करती है।