{"_id":"6825da56478bb89e12078b16","slug":"maruti-suzuki-fronx-japan-ncap-safety-rating-scores-4-stars-know-about-competitors-2025-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fronx Safety Rating: सामने आ गई Maruti Fronx की सेफ्टी रेटिंग! जानिए इन 5 कारों का कितना मजबूत है लोहा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Fronx Safety Rating: सामने आ गई Maruti Fronx की सेफ्टी रेटिंग! जानिए इन 5 कारों का कितना मजबूत है लोहा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 15 May 2025 05:43 PM IST
सार
हाल ही में Maruti Fronx के ग्लोबल मॉडल Suzuki Fronx का जापान एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट किया है। एजेंसी ने फ्रोंक्स को सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के लिए काफी शानदार रेटिंग दी है।
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Fronx
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) भारतीय बाजार में बिकने वाली टॉप-10 कारों में शामिल रहती है। हालांकि, कंपनी ने इसकी सेफ्टी रेटिंग पर से कभी पर्दा नहीं उठाया। अब जानकारी सामने आ रही कि फ्रोंक्स को सेफ्टी रेटिंग देने के लिए जापान में NCAP ने इसके ग्लोबल मॉडल Suzuki Fronx का क्रैश टेस्ट किया है। आइए जानते हैं कि क्रैश टेस्ट में फ्रोंक्स का प्रदर्शन कैसा रहा और साथ ही में यह भी जानेंगे की इसके मुकाबले में आने वाली कारों में कैसी सेफ्टी रेटिंग (Car Safety Rating) मिलती है।
2 of 6
Maruti Suzuki Fronx SUV
- फोटो : Maruti Suzuki
Suzuki Fronx Safety Rating
फ्रोंक्स को कंपनी भारत में बनाकर कई देशों में भेजती है। इस कार की बिक्री जापान में भी की जा रही है। अगर बात करें सेफ्टी रेटिंग की तो, जापान NCAP ने इसे 5 में से 4 स्टार रेटिंग दी है, जिससे साबित होता है कि सेफ्टी के मामले में इस कार का प्रदर्शन बेहतर है। हालांकि, जापान में बेची जाने वाली सुजुकी फ्रोंक्स कई एडिशनल फीचर्स जैसै ऑल-व्हील ड्राइव, लेवल-2 ADAS के साथ आती है। पेडिस्ट्रियन सेफ्टी में इस कार ने 5 में से 3 स्कोर हासिल किए हैं।
3 of 6
2025 Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon Safety Rating
मारुति फ्रोंक्स को इस सेगमेंट में टक्कर देने वाली Tata Nexon 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इस कार ने Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग स्कोर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Renault Kiger
- फोटो : Renault
Renault Kiger Safety Rating
रेनो काइगर भी इस सेगमेंट में मारुति फ्रोंक्स को टक्कर देती है। Global NCAP ने इस कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 2 स्टार की रेटिंग दी है।
विज्ञापन
5 of 6
Nissan Magnite 2024
- फोटो : Nissan
Nissan Magnite Safety Rating
निसान मैग्नाइट को भी Global NCAP ने क्रैश टेस्ट में मजबूती के लिए 4 स्टार रेटिंग दी है। यह कार एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 2 स्टार की रेटिंग के साथ आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।