{"_id":"5cdc0237bdec220724487c69","slug":"maruti-suzuki-true-value-buy-alto-to-swift-in-half-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां पुरानी कारों पर भी मिल रही है 1 साल की वारंटी और 3 फ्री सर्विस भी, जानिए","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
यहां पुरानी कारों पर भी मिल रही है 1 साल की वारंटी और 3 फ्री सर्विस भी, जानिए
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए ऑफर्स लेकर आती रहती हुई फिर चाहे कार नई हो या पुरानी हो। अगर एक नई कार खरीदने में आपका बजट कम है। तो चलिए आपको बताते हैं मारुति के इस खास ऑफर के बारे में...
आधी कीमत में मिल रही हैं कारें
2 of 3
True value
भारत में सेकंड हैंड कारों का मार्किट काफी बड़ा है, और इस मार्किट में अच्छी ग्रोथ भी देखने को मिल रही है। इसलिए मारुति सुजुकी ने नई कारों की बिक्री के अलावा सेकंड हैंड कारों के लिए ट्रू-वैल्यू नामक आउटलेट्स खोलें हैं जोकि काफी समय से मार्किट में हैं। यहां कंपनी सिर्फ अपनी ही सेकंड हैंड कारों इ डील करती है। इस समय ट्रू-वैल्यू पर आपको सेकंडहैंड ऑल्टो 1.50 की शुरूआती कीमत में मिल जाएगी। कंपनी के पास इसकी सिर्फ 127 यूनिट्स बची हैं। वही सेकंडहैंड वैगन-आर को आप 1.75 लाख की शुरूआती कीमत में खरीद सकते है। कंपनी के पास इसकी केवल 127 यूनिट्स बची हैं। आपको अगर स्विफ्ट की तलाश है तो यहां आपको अच्छी कंडीशन स्विफ्ट मिल जायगी। स्विफ्ट के लिए आपको 2.50 लाख रुपये खर्च करने होंगे। ट्रू-वैल्यू पर आपको सेलेरियो 2.30 लाख की शुरूआती कीमत में मिल जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी मारुति ट्रू-वैल्यू शो में संपर्क कर सकते हैं।
1 साल की वारंटी और 3 सर्विस फ्री
3 of 3
True Value
मारुति ट्रू-वैल्यू पर आप जो भी कार खरीदेंगे तो आपको कार पर 1 साल की वारंटी और 3 सर्विस फ्री मिलेंगी। इसके अलावा ट्रू-वैल्यू पर हर गाड़ी सर्टिफाइड होती हैं। सरल पेपर्स, हर कार की जांची परखी हिस्ट्री भी आपको मिलती है । यानी ट्रू-वैल्यू से कार खरीदने पर आपको वैसा ही एहसास होगा जैसे आप एक नई कार खरीदते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।