{"_id":"64d3cd93166995609b05b0fb","slug":"mercedes-glc-2023-launched-in-india-know-price-features-specs-details-2023-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercedes GLC 2023: नई मर्सिडीज-बेंज जीएलसी भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mercedes GLC 2023: नई मर्सिडीज-बेंज जीएलसी भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz GLC 2023
- फोटो : Mercedes Benz
नई और अपडेटेड 2023 Mercedes-Benz GLC (मर्सिडीज-बेंज जीएलसी) को आधिकारिक तौर पर बुधवार को भारत में 73.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया। दूसरी पीढ़ी की मर्सिडीज जीएलसी कुछ बड़ी उम्मीदों का भार उठा रही है, इस तथ्य को देखते हुए कि पिछली पीढ़ी के मॉडल की देश में 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं।
Trending Videos
Mercedes Benz GLC 2023
- फोटो : Mercedes Benz
GLC (जीएलसी) दुनिया भर में मर्सिडीज-बेंज की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है और 2016 से इसकी वैश्विक बिक्री शुरू होने के बाद से इसकी 26 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। मर्सिडीज जीएलसी एक स्पोर्टी एक्सटीरियर स्टाइल और फीचर्स से भरपूर केबिन के साथ आती है, जो जर्मन ब्रांड की उसी स्तर की विलासिता की पेशकश करती है जिसके लिए उसे जाना जाता है।
GLC मर्सिडीज की GLA (जीएलए) और GLE (जीएलई) एसयूवी के बीच पोजिशन की गई है और दूसरी पीढ़ी की मर्सिडीज जीएलसी लोकप्रियता में और बढ़ोतरी के संभावित वादे के साथ आती है जो बिक्री संख्या में इजाफा कर सकती है।
GLC मर्सिडीज की GLA (जीएलए) और GLE (जीएलई) एसयूवी के बीच पोजिशन की गई है और दूसरी पीढ़ी की मर्सिडीज जीएलसी लोकप्रियता में और बढ़ोतरी के संभावित वादे के साथ आती है जो बिक्री संख्या में इजाफा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercedes Benz GLC 2023
- फोटो : Mercedes Benz
लुक और डिजाइन
जीएलसी अब थोड़ी लंबी और बड़े व्हीलबेस के साथ आती है। इससे वाहन के अंदर पीछे की सीट पर ज्याद स्पेस मिलता है। डिजाइन के लिहाज से, एसयूवी को फ्रंट में एक स्लीक एलईडी हेडलाइट यूनिट्स मिलती हैं जो अब फ्रंट रेडिएटर ग्रिल में समा जाती हैं। नीचे की ओर एक अंडर गार्ड है जिसे क्रोम ट्रीटमेंट मिलता है।
19 इंच के अलॉय व्हील्स को अपडेट किया गया है। जबकि कैरेक्टर लाइन्स और व्हीलआर्च लगभग पिछले मॉडल के जैसा ही है। पीछे की तरफ, जीएलसी में 3डी इफेक्ट वाली टेल लाइट डिजाइन है। यहां भी वैसा ही अंडर गार्ड है, जो क्रोम फिनिश के साथ आता है।

Mercedes-Benz GLC 2023
- फोटो : Mercedes-Benz
इंटीरियर और फीचर्स
जीएलसी का केबिन लेटेस्ट सी-क्लास सेडान के जैसा है। इसमें 11.9 इंच की मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जो वर्टिकल है। अब इसमें मर्सिडीज द्वारा पेश किया गया लेटेस्ट टेलीमैटिक्स मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को भी सपोर्ट करता है।
कार में तीन अपहोलस्ट्री कलर ऑप्शंस हैं और सभी सीटें आम तौर पर बहुत सारे कुशनिंग और सपोर्ट के साथ अच्छी तरह से तैयार की गई हैं। लुक के लिहाज से टॉप में पर एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और एंबिएंट लाइटिंग मिलती है। GLC में 15-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम भी मिलता है।

इंजन, ट्रांसमिशन और स्पीड
नई जीएलसी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाना जारी है। पेट्रोल इंजन 280 एचपी का कंबाइंड पावर आउटपुट और 600 एनएम तक का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल वर्जन 640 एनएम टॉर्क के साथ 220 एचपी का पावर देता है।
मर्सिडीज जीएलसी में ट्रांसमिशन के लिए 9जी ट्रॉनिक गियरबॉक्स मिलता है। पेट्रोल वर्जन सिर्फ 6.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है जबकि डीजल वर्जन को ऐसा करने में 8 सेकंड लगते हैं।