{"_id":"6616502b4a8639a26c011eab","slug":"morth-builds-12349-km-of-national-highways-in-fy2023-24-second-highest-in-its-history-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Highways: MoRTH ने FY24 में 12,349 किमी हाईवे बनाया, अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा निर्माण","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
National Highways: MoRTH ने FY24 में 12,349 किमी हाईवे बनाया, अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा निर्माण
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 2023-24 में 12,349 किलोमीटर नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) बनाकर अपना अब तक का दूसरा सबसे बड़ा निर्माण कार्य किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी।
इससे पहले, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 2020-21 में 13,327 किलोमीटर नेशनल हाईवे का रिकॉर्ड निर्माण किया था।
2 of 4
National Highways
- फोटो : For Reference Only
वर्ष 2022-23 में 10,331 किलोमीटर और 2021-22 में 10,457 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए गए थे। वहीं 2019-20 में 10,237 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हुआ था।
अधिकारी ने आगे बताया कि मंत्रालय ने 2023-24 में 8,581 नेशनल हाईवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है।
3 of 4
Sohna Elevated Road
- फोटो : PTI
उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान पूंजीगत व्यय (निजी निवेश सहित) रिकॉर्ड 3,01,200 करोड़ रुपये रहा।
अधिकारी ने बताया कि नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 2014 में 91,287 किलोमीटर से बढ़कर 2024 में 1,46,145 किलोमीटर हो गई, जो 1.6 गुना से ज्यादा बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमरोहा हाईवे
- फोटो : संवाद
सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज मुहैया कराने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।