{"_id":"61aa24d72b3bb114963b6704","slug":"nitin-gadkari-said-it-is-very-cheap-to-drive-electric-vehicles-as-compared-to-petrol-vehicles-one-kilometer-journey-in-just-one-rupee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहन चलाना बेहद सस्ता, सिर्फ एक रुपये में एक किमी का सफर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहन चलाना बेहद सस्ता, सिर्फ एक रुपये में एक किमी का सफर
Fri, 03 Dec 2021 07:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:38 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदे गिनाए। पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहन से बहुत बचत होगी।
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। गडकरी ने शुक्रवार को एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदे गिनाए। पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहन की तुलना करते हुए उन्होंने इस बात पर रोशनी डाली कि इलेक्ट्रिक वाहन चलाने से लोगों को कितना ज्यादा फायदा होगा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों के जेब पर पड़ने वाले भार को कम करने में मदद मिलेगी और ईवी चलाने से भारी बचत होगी।
Electric Car
- फोटो : Unsplash
एक रुपये प्रति किमी का खर्च
इस कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि इस समय अगर एक पेट्रोल इंजन वाले वाहन से यात्रा करते हैं तो इससे एक किलोमीटर की यात्रा करने पर 10 रुपये का खर्च आता है। वहीं, डीजल इंजन वाले वाहन से एक किमी चलने का खर्च 7 रुपये होता है। जबकि इलेक्ट्रिक वाहन से एक किलोमीटर की दूरी तय करने का खर्च सिर्फ एक रुपये है।
पेट्रोल से चलने वाले वाहन पर अगर आप एक महीने में 20,000 रुपये खर्च करते हैं। तो इलेक्ट्रिक वाहन पर यह खर्च 1,500 रुपये से 2,000 रुपये होगा। इससे आपकी महीने की 18,000 रुपये की बचत होगी।

- फोटो : For Reference Only
प्रदूषण पर लगेगी लगाम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी वो दिल्ली में रहते हैं तो प्रदूषण के कारण से उन्हें कई बार इंफेक्शन हो जाता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण फैलने के बहुत से कारणों में से पेट्रोल-डीजल वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी एक बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाए जाने से इसमें भी कमी आएगी। इसके साथ ही सरकार दिल्ली-एनसीआर के चारों ओर बड़ी परियोजनाओं पर भी काम कर रही है जिससे यहां यातायात में कमी आई है।

Petrol Pump
- फोटो : Amar Ujala
पेट्रोल आयात भार बढ़ रहा है
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की बात पर गडकरी ने कहा कि इस समय देश में 8 लाख करोड़ रुपये का पेट्रोलियम आयात किया जाता है। आने वाले वर्षों में यह राशि बढ़कर 25 लाख करोड़ रुपये हो जाए इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमें विकल्प पर ध्यान देना होगा, जिससे देश के लोगों को एक सतत जीवन मिल सके।

Petrol Car
- फोटो : iStock
बंद नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल वाहन
गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन आने पर सरकार पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों को बंद नहीं करेगी। बल्कि इसका भी विकल्प रहेगा। इसके अलावा वैकल्पिक ईंधन, बायो फ्यूल और फ्लैक्स फ्यूल इंजन जैसे विचारों पर भी अध्ययन चल रहा है।