सब्सक्राइब करें

Electric Vehicles: नोएडा पुलिस पेट्रोलिंग और अन्य ड्यूटी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का करेगी इस्तेमाल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Noida Police to deploy electric vehicles for patrolling and other related duties News in Hindi
Electric Car - फोटो : Unsplash
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पर्यावरण के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच नोएडा पुलिस पेट्रोलिंग और अन्य  ड्यूटी के लिए अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करना चाह रही है। नोएडा पुलिस ने स्थानीय अधिकारियों को 60 से ज्यादा वाहनों को नए मॉडल के साथ बदलने के लिए एक लिखित अनुरोध भेजा है, जिसमें उनकी खराब स्थिति का जिक्र किया गया है। विभाग अब तक इन वाहनों के रखरखाव पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है। 
Trending Videos
Noida Police to deploy electric vehicles for patrolling and other related duties News in Hindi
UP 112 - फोटो : amar ujala
कमिश्नरेट के इस समय लगभग 400 वाहन हैं, जिनमें आपातकालीन 112 सर्विस वाले वाहन भी शामिल हैं। विभाग ने स्थानीय अधिकारियों से 66 वाहनों को बदलने का अनुरोध किया है जो खराब स्थिति में हैं। इसके साथ ही, मौजूदा बेड़े के अलावा राज्य सरकार से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Police to deploy electric vehicles for patrolling and other related duties News in Hindi
Electric Car - फोटो : Unsplash
नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मुताबिक, बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने के प्रस्ताव पर संबंधित सरकारी निकायों के साथ चर्चा की गई है और उनकी मंजूरी का इंतजार है। नोएडा पुलिस प्रमुख ने कहा, "इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य हैं और एक जिम्मेदार पुलिस बल के रूप में हम निश्चित रूप से कार्बन फुटप्रिंट को नहीं छोड़ना चाहते हैं। ईवी का इस्तेमाल शहरी क्षेत्रों में गश्त के लिए किया जाएगा और अन्य ड्यूटी के लिए भी उपयुक्त हो सकता है।" 
Noida Police to deploy electric vehicles for patrolling and other related duties News in Hindi
UP 112 - फोटो : फाइल फोटो
इससे अलग, नोएडा पुलिस विभाग ने स्थानीय नोएडा प्राधिकरण के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को लगभग एक दशक पहले उनके द्वारा दिए गए वाहनों के बेड़े को बदलने के लिए भी लिखा है। रिप्लेसमेंट का यह अनुरोध कुल 66 वाहनों के लिए है जो आठ साल से ज्यादा पुराने हैं और उनमें से ज्यादातर ने लगभग दो लाख किलोमीटर की दूरी तय की है। 
विज्ञापन
Noida Police to deploy electric vehicles for patrolling and other related duties News in Hindi
Noida Police Car - फोटो : अमर उजाला
जिन वाहनों को रिप्लेसमेंट की जरूरत है उनमें टोयोटा इनोवा, मारुति जिप्सी और महिंद्रा बोलेरो शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि 2020 में कम से कम पांच वाहनों को चलाना बंद कर दिया गया, जबकि बाकी का इस्तेमाल पुलिस खराब स्थिति में कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया, "कल्पना कीजिए कि पुरानी, डीजल इंजन वाली जिप्सियां नई इनोवा और फॉर्च्यूनर के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही हैं।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed