{"_id":"6309dd674c148e76544c5499","slug":"pure-ev-etryst-350-electric-bike-launched-check-price-range-features-electric-two-wheeler-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pure EV eTryst 350: फुल चार्ज में 140 किमी रेंज वाली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Pure EV eTryst 350: फुल चार्ज में 140 किमी रेंज वाली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Sat, 27 Aug 2022 02:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
Pure EV eTryst 350
- फोटो : Pure EV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Pure EV (प्योर ईवी) ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक eTryst 350 लॉन्च कर दी है। Pure eTryst 350 (प्योर ईट्रायस्ट 350) केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया पहल से प्रेरित है और इसे पूरी तरह से हैदराबाद में कंपनी के प्रॉडक्शन प्लांट में डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है। कंपनी का लक्ष्य युवा पीढ़ी को आकर्षित करना है, और प्रीमियम 150 cc ICE मोटरसाइकिलों के मुकाबले इस बाइक को पोजिशन करना है। यहां हम आपको बता रहे हैं इस बारे में सभी अहम डिटेल्स।
Pure EV eTryst 350
- फोटो : Pure EV
स्पीड और रेंज
Pure Etryst 350 को एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कहा जा रहा है। प्योर ईवी का कहना है कि eTryst 350 एक 'कंप्लीट ई-बाइक' है। कंपनी के मुताबिक यह 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। रेंज के मामले में, आप एक बार फुल चार्ज करने पर 140 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। बाइक 3.5 kWh बैटरी के साथ आती है जिसे भारत में भी विकसित किया गया है।

बैटरी और चार्जिंग
वाहन निर्माता का दावा है कि यह बाइक भारत में प्रीमियम ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) मोटरसाइकिलों के बराबर पावर और टॉर्क जेनरेट कर सकती है। पावर के आंकड़ों के मामले में, बाइक 150cc ICE इंजन वाले समकक्षों को टक्कर देने में सक्षम होगी। इसमें 4kW और 3kW नॉमिनल पीक आउटपुट है। यह बाइक 150 किलोग्राम तक का भार उठा सकती है। यह 84V 8A चार्जर के साथ भी आता है। कंपनी का दावा है कि बाइक की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

3 ड्राइव मोड
प्योर ईवी का कहना है कि उसने इस इलेक्ट्रिक बाइक में किफायती और हाई-परफॉर्मेंस मोड दिए हैं। Pure Etryst 350 ईवी में कुल तीन ड्राइव मोड मिलते हैं। पहला मोड Drive (ड्राइव) है, जिसमें बाइक की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटे तक सीमित हो जाती है। दूसरा मोड Cross Over का नाम (क्रॉस ओवर) है और यह टॉप स्पीड को 75 किमी प्रति घंटे तक सीमित करता है। जबकि तीसरे और आखिरी Thrill (थ्रिल) मोड में सबसे ज्यादा पावर मिलता है और बाइक की टॉप स्पीड को 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंचा देता है।

कितनी है कीमत
Pure Etryst 350 इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,54,999 रुपये तय की गई है। फिलहाल यह बाइक भारत के टियर I शहरों में उपलब्ध होगी। PureEV का दावा है कि बाइक को देश भर में फैले कंपनी के 100 डीलरशिप पर उपलब्ध कराया जाएगा।