{"_id":"6309c76e9c6af47a3f78b8c8","slug":"tata-motors-suv-special-edition-teaser-tata-safari-tata-harrier-tata-nexon-check-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Motors: टाटा मोटर्स ने अपनी इन एसयूवी के नए स्पेशल एडिशन का टीजर किया जारी, देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Motors: टाटा मोटर्स ने अपनी इन एसयूवी के नए स्पेशल एडिशन का टीजर किया जारी, देखें वीडियो
Sat, 27 Aug 2022 12:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors SUV Teaser
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी एसयूवी के एक नए स्पेशल एडिशन का टीजर जारी किया है, जिसकी इस त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसा लगता है कि घरेलू निर्माता नए एडिशन के साथ लग्जरी कोशेंट को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। नया स्पेशल एडिशन Harrier, Safari और Nexon के लिए लॉन्च किया जाएगा। भविष्य में, Nexon EV को नया एडिशन भी मिल सकता है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। टाटा मोटर्स नए वैरिएंट में सिर्फ कॉस्मेटिक अपग्रेड और फीचर एडिशन करेगी। किसी भी SUV में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा।
Tata Motors SUV Teaser
- फोटो : Tata Motors
टीजर में देखा जा सकता है कि एसयूवी को व्हाइट कलर की रूफ के साथ डुअल-टोन पेंट में तैयार किया गया है। अलॉय व्हील्स ब्लैक रंग की हैं। नए एडिशन को स्टैंडर्ड वैरिएंट से अलग करने के लिए नए बैजिंग जैसे अन्य कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
Tata Motors SUV
- फोटो : Tata Motors
वाहन निर्माता इन स्पेशल एडिशन एसयूवी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो-डिमिंग रियर-व्यू मिरर, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे कई फीचर्स की पेशकश कर सकता है। ये फीचर्स पहले से ही एसयूवी के टॉप-एंड वैरिएंट में मिलती हैं, इसलिए उम्मीद है कि नया एडिशन टॉप-एंड वैरिएंट पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Harrier at Tata Showroom
- फोटो : Tata Motors
मैकेनिकल तौर पर इन SUV में वही इंजन मिलेगा। यानी हैरियर और सफारी को 2.0-लीटर फिएट से लिए गए डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। नेक्सन में पेट्रोल के साथ-साथ डीजल इंजन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
tata Nexon Infotainment system
- फोटो : For Refernce Only
यहां यह जानना जरूरी है कि, Harrier का एक नया फेसलिफ्ट वर्जन भी आने वाला है। एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था जो 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स से लैस था। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि हैरियर को ADAS और एक नया बड़ा और ज्यादा रिस्पॉन्सिव टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। सफारी में भी वही फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, टाटा मोटर्स हैरियर और सफारी के लिए 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन की भी टेस्टिंग कर रही है। कंपनी इस साल के आखिर तक एसयूवी को नए इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है।