{"_id":"6132348411898564603ff65c","slug":"renault-dacia-jogger-launched-7-seater-family-car-gets-suv-like-styling-know-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renault Dacia Jogger : रेनो ने लॉन्च की 7-सीटर फैमिली कार, बिल्कुल नया है लुक और स्टाइल, एलपीजी से भी चलेगी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Renault Dacia Jogger : रेनो ने लॉन्च की 7-सीटर फैमिली कार, बिल्कुल नया है लुक और स्टाइल, एलपीजी से भी चलेगी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 03 Sep 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Renault Dacia Jogger
- फोटो : Dacia
Renault Dacia Jogger launched : फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault के पास रोमानियाई कार निर्माता Dacia का मालिकाना हक है, जो अपनी एसयूवी Duster के लिए भी लोकप्रिय है। Duster को भारत में Renault के ब्रांड नाम से बेचा जाता है। Dacia ने एक नया 7-सीटर MUV Jogger लॉन्च किया है। इस एमयूवी कार को फिलहाल यूके के बाजार में उतारा गया है। Jogger कंपनी की अब तक की सबसे लंबी कार है जिसकी कुल लंबाई 4.5 मीटर से ज्यादा है। Dacia का दावा है कि Jogger में कई तरह की गाड़ियों की झलक एक साथ दिखेगी। कंपनी का कहना है कि Jogger को MUV का स्पेस मिलता है, इसकी लंबाई एक एस्टेट कार जैसी है और इसे SUV की स्टाइलिंग के साथ उतारा गया है।
Trending Videos
Renault Dacia Jogger
- फोटो : Dacia
लुक और डिजाइन
7-सीटर फैमिली कार नई Dacia Jogger को ऑल-न्यू लुक और डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कार में एक बड़ी ग्रिल और डेसिया का सिग्नेचर मिलता है। कार में Y-शेप के एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स मिलते हैं। कार के रियर में वर्टिकल टेल-लाइट्स, रियर वाइपर और एक क्लीनर टेलगेट मिलता है। 7-सीटर मॉडल को 5 कलर ऑप्शन- पर्ल ब्लैक, स्लेट ग्रे, मूनस्टोन ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट और टेराकोटा ब्राउन के साथ उतारा गया है। कार की लंबाई 4.5 मीटर से ज्यादा है और इसमें 2.9 मीटर का व्हीलबेस है। यह मुड़ी हुई सीटों के साथ 1,819 लीटर तक का VDA कार्गो स्पेस मिलता है। इस कार में सभी सीटों के साथ 213 लीटर तक स्टोरेज स्पेस मिलता है। जबकि तीसरी पंक्ति की सीटों को मोड़ने के साथ बूट स्पेस 712 लीटर तक बढ़ जाता है।

इंजन और पावर
Dacia Jogger दो इंजनों के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें बिल्कुल नया TCe 110 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल है। 1.0-लीटर का इंजन 2900 rpm पर 110 hp का पावर और 200 Nm का टार्क जेनरेट करता है। कार में एक एलपीजी पावरट्रेन भी मिलेगा जो 99 hp का पावर जेनरेट करता है। कार के लिए हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प 2023 में लॉन्च किया जाएगा। उस वेरिएंट में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन और मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।

फीचर्स
नई Dacia Jogger में कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस कार में 3 मल्टीमीडिया सिस्टम और एक इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। डैशबोर्ड में स्मार्टफोन के लिए एक डॉकिंग स्टेशन मिलता है, जो 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। यह एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले से कनेक्ट किया जा सकता है। इसे इन-कार नेविगेशन फंक्शन, दो यूएसबी पोर्ट्स और 6 स्पीकर्स के साथ अपग्रेडेड ऑडियो सिस्टम से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

सेफ्टी फीचर्स
डेसिया जॉगर के सभी मॉडल्स में 6 एयरबैग मिलते हैं, जिसमें पर्दे और साइड एयरबैग शामिल हैं जो पेट, छाती और सिर की हिफाजत करते हैं। साथ ही साथ एडवांस ड्राइवर एसिसटेंस सिस्टम (ADAS) की एक रेंज मिलती है। इसमें इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, पार्क असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।