सब्सक्राइब करें

Renault Kwid EV: रेनो ने लॉन्च की क्विड ई-टेक, फुल चार्ज में चलती है 300 किमी तक, जानें स्पीड और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
Renault Kwid EV Renault Kwid Electric Car Renault Kwid E-Tech Launched in Brazil Know Driving Range Price Features Specifications
Renault Kwid E-Tech Electric Car - फोटो : Renault
फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault (रेनो) की किफायती हैचबैक कार Kwid (क्विड) भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। यह भारत में सबसे सस्ती हैचैबक कारों में से एक है। कंपनी अपनी इस किफायती कार के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की योजना पर लंबे समय से काम कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा गया था। जिसके बाद Renault Kwid Electric (रेनो क्विड इलेक्ट्रिक) कार को ब्राजील के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Renault Kwid E-Tech (रेनो क्विड ई-टेक) की ब्राजील के मार्केट में करीब 1.43 लाख रियाल कीमत रखी गई है। जो भारतीय मुद्रा में लगभग 23.20 लाख रुपये होती है। यह Renault की लाइनअप में एंट्री-लेवल ईवी है और इसे यूरोप में Dacia Spring (डासिया स्प्रिंग) के रूप में बेचा जाता है। 
Trending Videos
Renault Kwid EV Renault Kwid Electric Car Renault Kwid E-Tech Launched in Brazil Know Driving Range Price Features Specifications
Renault Kwid E-Tech Electric Car - फोटो : Renault
लुक और डिजाइन
रेनो की यह नई इलेक्ट्रिक कार Kwid फेसलिफ्ट पर आधारित है। जबकि क्विड ईवी का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल से काफी हद तक मिलता जुलता है, लेकिन इसमें ईवी-स्पेसिफिक कलोज्ड ग्रिल (लोगो के नीचे दो क्रोम स्ट्रिप्स के साथ), ई-टेक बैज और अलॉय व्हील्स सहित कुछ बदलाव भी हैं। ब्राजील-स्पेक क्विड ईवी तीन रंगों - नोरोन्हा ग्रीन, ग्लेशियर पोलर व्हाइट और डायमंड सिल्वर में उपलब्ध है। क्विड ईवी और रेगुलर मॉडल के इंटीरियर के बीच प्रमुख अंतर की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक कार में ईवी-स्पेसिफिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं। इसमें भी इंडिया-स्पेक Kwid जैसा ही सर्कुलर गियर सिलेक्टर मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Renault Kwid EV Renault Kwid Electric Car Renault Kwid E-Tech Launched in Brazil Know Driving Range Price Features Specifications
Renault Kwid E-Tech Electric Car - फोटो : Renault
बैटरी और स्पीड
Renault Kwid E-Tech में 26.8kWh बैटरी पैक के साथ 65PS इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। ईको मोड में, यह बैटरी लाइफ को ऑप्टिमाइज करने के लिए यह 44 PS का पावर आउटपुट देता है। यह इलेक्ट्रिक हैचबैक 4.1 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
Renault Kwid EV Renault Kwid Electric Car Renault Kwid E-Tech Launched in Brazil Know Driving Range Price Features Specifications
Renault Kwid E-Tech Electric Car - फोटो : Renault
ड्राइविंग रेंज
क्विड ईवी का वजन 977 किलो है। ब्राजील के मानकों के अनुसार, मिक्स्ड साइकिल में इसकी रेंज 265 किमी और शहरी यात्राओं में 298 किमी का दावा किया गया है। इसके हल्के वजन की वजह से यह इतना रेंज हासिल करती है। 
विज्ञापन
Renault Kwid EV Renault Kwid Electric Car Renault Kwid E-Tech Launched in Brazil Know Driving Range Price Features Specifications
Renault Kwid E-Tech Electric Car - फोटो : Renault
बैटरी चार्जिंग
Kwid EV भी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ आती है जो इसकी बैटरी को चार्ज करता है। Renault की इलेक्ट्रिक हैच को 7kW वॉलबॉक्स चार्जर या DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। वॉल चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में लगभग तीन घंटे लगते हैं। जबकि 220V सॉकेट के साथ इसे फुल चार्ज करने में लगभग नौ घंटे लगते हैं। दूसरी ओर, डीसी चार्जर के जरिए इसे सिर्फ 40 मिनट में 15 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed