{"_id":"625a6ebfc21a4d04095dce6f","slug":"toyota-yaris-cross-suv-caught-testing-on-indian-roads-toyota-yaris-cross-hybrid-toyota-suv-cars-in-india-toyota-suv-models","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota: टोयोटा की ये एसयूवी हाइब्रिड टेस्टिंग के दौरान आई नजर, भारत में ला रही है बिल्कुल नई एसयूवी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota: टोयोटा की ये एसयूवी हाइब्रिड टेस्टिंग के दौरान आई नजर, भारत में ला रही है बिल्कुल नई एसयूवी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
Toyota Yaris Cross
- फोटो : Toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Toyota (टोयोटा) ने अप्रैल 2020 में यूरोपीय बाजार के लिए अपनी सबसे छोटी एसयूवी Toyota Yaris Cross (टोयोटा यारिस क्रॉस) का पेश किया था। नई यारिस हैचबैक के आधारित एसयूवी को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) की यारिस क्रॉस को भारत में लाने की कोई योजना नहीं है। लेकिन खबरों के मुताबिक यह कार भारत में कंपोनेंट या हाइब्रिड सिस्टम टेस्टिंग के लिए लाई गई है। वैश्विक स्तर पर, मॉडल को 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेश किया जाता है। इसका कंबाइंड पावर आउटपुर 116 bhp है।
Trending Videos
Toyota Yaris Cross
- फोटो : Toyota
इंजन डिटेल्स
40 प्रतिशत तक की थर्मल एफिशिएंसी के साथ, यह मोटर FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) मोड में पावर डिलीवर कर सकता है। वाहन निर्माता का कहना है कि इसके इन-बिल्ट सेंसर खराब ग्रिप का पता लगा सकते हैं और रेत, बारिश और बर्फ सहित उबड़-खाबड़ इलाकों से निपटने के लिए ऑटोमैटिक रूप से AWD मोड पर स्विच कर सकते हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य में टोयोटा यारिस क्रॉस के कुछ कंपोनेंट या हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल भारत में होने वाले मॉडल में किया जा सकता है।

Toyota Yaris Interior
- फोटो : For Reference Only
टीएनजीए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म
टोयोटा के टीएनजीए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित, यारिस क्रॉस एसयूवी की लंबाई 4,180 mm है और इसका व्हीलबेस 2,560 mm लंबा है। इसका व्हीलबेस यारिस हैचबैक जैसा है। इसकी स्टाइलिंग ब्रांड के पारंपरिक एसयूवी डिजाइन एलिमेंट्स के साथ-साथ C-HR (सी-एचआर) और अन्य टोयोटा क्रॉसओवर से ली गई है। इसके कुछ प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील, एक वैकल्पिक इलेक्ट्रिक टेलगेट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और बहुत कुछ शामिल हैं।

Maruti Toyota Mid-Size SUV Spied
- फोटो : For Reference Only
भारत के लिए टोयोटा का प्लान
फिलहाल, कंपनी एक नई मिड-साइज एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है जिसे मारुति सुजुकी के साथ मिलकर डेवलप किया जाएगा। मॉडल को Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq जैसी कारों को टक्कर देने किए उतारा जाएगा।

Toyota Land Cruiser LC300
- फोटो : Toyota
आ रही है नई लैंड क्रूजर एलसी300
अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर अगस्त, 2022 तक भारत में नया Land Cruiser LC300 (लैंड क्रूजर एलसी300) पेश कर सकती है। कंपनी एक नए सी-सेगमेंट एमपीवी (कोडनेम 56-बी) पर भी काम कर रही है जो FWD DNGA (एफडब्ल्यूडी डीएनजीए) प्लैटफार्म पर आधारित होगी। यह मॉडल 2023 की पहली छमाही में अपने प्रोडक्शन अवतार में सड़कों पर उतर सकता है।

कमेंट
कमेंट X