सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यामाहा स्कूटर: Yamaha Fascino 125 जल्द ही नए कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 10:50 AM IST
सार

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने हाल ही में भारतीय बाजार में कई नए उत्पाद पेश किए हैं। अब कंपनी अपने लोकप्रिय Fascino 125 स्कूटर को एक नए कलर ऑप्शन में पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Yamaha Fascino 125 Colours Yamaha Motor India to launch Yamaha Fascino 125 in new colour option soon
Yamaha Fascino 125 - फोटो : Yamaha
Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने हाल ही में भारतीय बाजार में कई नए उत्पाद पेश किए हैं। अब कंपनी अपने लोकप्रिय Fascino 125 स्कूटर को एक नए कलर ऑप्शन में पेश करने की तैयारी कर रही है। रेट्रो स्टाइल वाले टू-व्हीलर को नए सिल्वर-ग्रे डुअल-टोन विकल्प में डीलरों को दिखाया गया था। इसी इवेंट में कंपनी ने अपने डीलर पार्टनर्स को दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शोकेस किए। 
Trending Videos
Yamaha Fascino 125 Colours Yamaha Motor India to launch Yamaha Fascino 125 in new colour option soon
Yamaha Fascino 125 - फोटो : Yamaha
कितनी होगी कीमत
अपकमिंग कलर ऑप्शन को Fascino 125 के मौजूदा नौ रंगों के विकल्पों के साथ बेचा जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक नए वैरिएंट की कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन इसकी एक्स-शोरूम कीमत 83,130 रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है, यह देखते हुए कि डुअल-टोन थीम वाले मौजूदा ट्रिम की कीमत उतनी ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamaha Fascino 125 Colours Yamaha Motor India to launch Yamaha Fascino 125 in new colour option soon
Yamaha Fascino 125 - फोटो : Yamaha
इंजन और पावर
हालांकि, कीमत के अलावा, बाकी डिटेल्स समान रहने की उम्मीद है। इसमें पहले की तरह ही 125cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा जिसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जाता है। यह इंजन 6,500rpm पर अधिकतम 8bhp का पावर और 5,000rpm पर 10.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यामाहा का दावा है कि हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम को शामिल करने से इस पावरट्रेन की ओवरऑल एफिशिएंसी में इजाफा हुआ है। 
Yamaha Fascino 125 Colours Yamaha Motor India to launch Yamaha Fascino 125 in new colour option soon
Yamaha Fascino 125 - फोटो : Yamaha
मुकाबला
Yamaha का लक्ष्य Fascino के सुडौल और आकर्षक डिजाइन के साथ महिला राइडर्स को लुभानाहै। यह स्कूटर सीधे Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) और TVS Jupiter 125 (टीवीएस जुपिटर 125) जैसे स्कूटरों को टक्कर देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed