सब्सक्राइब करें

Revolt RV1: रिवोल्ट आरवी1 इलेक्ट्रिक कम्यूटर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत-रेंज और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Revolt Motors launches Revolt RV1 Electric Commuter Motorcycle in India Know Price Range Spec Features
Revolt RV1 Electric Motorcycle - फोटो : Revolt Motors
भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने अपना दूसरा उत्पाद, RV1 लॉन्च किया है। भारत की पहली इलेक्ट्रिक कम्यूटर मोटरसाइकल होने का दावा करते हुए, Revolt RV1 दो वेरिएंट में पेश किया गया है - RV1 और RV1+ जिनकी कीमत क्रमशः 84,990 रुपये और 99,990 रुपये है। Revolt RV1 का मुकाबला Ola Roadster X से होगा। Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने हाल ही में Roadster X लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 74,999 रुपये से शुरू होती है। 
Trending Videos
Revolt Motors launches Revolt RV1 Electric Commuter Motorcycle in India Know Price Range Spec Features
Revolt RV400 Electric Motorcycle - फोटो : Revolt Motors
भारतीय वाहन बाजार में मोटरसाइकिलों की मांग काफी ज्यादा है। भारत में बिकने वाले सभी दोपहिया वाहनों में से 70 प्रतिशत मोटरसाइकिलें हैं। भारत में सालाना बिकने वाली लगभग 1.25 करोड़ मोटरसाइकिलों के मोटरसाइकिल बाजार में कम्यूटर सेगमेंट की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। जहां कम्यूटर सेगमेंट में 80 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिलें बिकती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Revolt Motors launches Revolt RV1 Electric Commuter Motorcycle in India Know Price Range Spec Features
Revolt RV1 Electric Commuter Motorcycle - फोटो : Revolt Motors
Revolt RV1: बैटरी पावर और रेंज
Revolt RV1 में मिड-मोटर और चेन ड्राइव सिस्टम मिलता है। RV1 में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। पहला, 2.2 kWh बैटरी जो 100 किमी की दावा की गई रेंज देती है। और दूसरा, 3.24 kWh बैटरी जिसमें 160 किमी की दावा की गई रेंज मिलती है। कंपनी का दावा है कि दोनों बैटरी विकल्प पानी प्रतिरोध के लिए IP67-रेटेड हैं। Revolt RV1 में 250 किलोग्राम की पेलोड क्षमता होने का दावा किया गया है।
Revolt Motors launches Revolt RV1 Electric Commuter Motorcycle in India Know Price Range Spec Features
Revolt RV1 Electric Commuter Motorcycle - फोटो : Revolt Motors
Revolt RV1: फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, Revolt RV1 में एलईडी हेडलाइट्स, छह इंच का डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल डिस्क ब्रेक्स मिलता है। बाइक में चौड़े टायर हैं। कंपनी का दावा है कि इससे बाइक को ज्यादा स्थिर राइड मिलती है। यह बाइक बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए मल्टीपल स्पीड मोड के साथ आती है। इसमें रिवर्स मोड भी दिया गया है - जो अपनी श्रेणी में पहली बार है। इससे तंग जगहों में भी आसानी से पार्किंग सुनिश्चित होती है। 
विज्ञापन
Revolt Motors launches Revolt RV1 Electric Commuter Motorcycle in India Know Price Range Spec Features
Revolt Electric Bike - फोटो : Revolt Motors
Revolt RV400: अपग्रेड
नई बाइक के लॉन्च के अलावा, Revolt ने अपने प्रमुख मॉडल, RV400 में भी कुछ अपग्रेड किए हैं। इसमें अब एक फास्ट चार्जर मिलता है। जो दावा किया जाता है कि बाइक को 90 मिनट में पूरी तरह से चार्ज करता है। इसके साथ ही, Revolt RV400 में भी रिवर्स मोड, डिजिटल डिस्प्ले और 160 किमी का एक्सटेंडेड रेंज जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed