फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield Electra Modified: बेहद खास है यह मॉडिफाइड रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रा, इसमें कभी नहीं लगेगी जंग

Mon, 05 Dec 2022 01:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Electra Modified Rust Proof Motorcycle News in Hindi
Royal Enfield Electra Modified - फोटो : TNT Motorcycles
बाइकिंग के दीवानों की अपनी दोपहिया के लिए चाहत देखते ही बनती है। कुछ राइडर तो अपनी बाइक को अपनी पसंद के मुताबिक बिल्कुल अगल लुक दे देते हैं। देश में परफॉर्मेंस बाइक के तौर पर मशहूर Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की मोटरसाइकिलों को कस्टमाइज कर बाइक प्रेमियों ने बहुत सी अनोखी लुक और डिजाइन वाली मोटरसाइकिलें तैयार की हैं। अब Royal Enfield Electra 350 CI को कस्टमाइज कर बेहद खास लुक दिया गया है। इसे टीएनटी मोटरसाइकिल ने तैयार किया है। एक ग्राहक अपनी इलेक्ट्रा को यादगार मॉडल के रूप में बदलना चाहते थे और उनकी इच्छा थी कि वे इस मोटरसाइकिल को अपने परिवार में हमेशा के लिए साथ रखें। उनका कहना था "मेरे लिए एक ऐसे कलाकृति का निर्माण करें जो आप अपने लिए बनाएंगे"। 
Royal Enfield Electra Modified Rust Proof Motorcycle News in Hindi
Royal Enfield Electra Modified - फोटो : TNT Motorcycles
रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रा बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कास्ट आयरन से बनी 350 cc इंजन है। बाइक मालिक की पत्नी के नाम पर इसका नाम "गूंज" रखा गया है। मोटरसाइकिल को इंडिया बाइक वीक 2022 में प्रदर्शित किया गया था जहां इसने दर्शकों का काफी ध्यान आकर्षित किया। 
Royal Enfield Electra Modified Rust Proof Motorcycle News in Hindi
Royal Enfield Electra Modified - फोटो : TNT Motorcycles
चूंकि, मोटरसाइकिलों में आखिरकार जंग लग ही जाता है इसलिए टीएनटी के पास इस मास्टरपीस को बनाने के लिए बहुत काम करना था। यह मोटरसाइकिल स्टेनलेस स्टील (SS 304) और एल्यूमीनियम से बनी है। इसलिए, अगर ठीक से रखरखाव किया जाए, तो मोटरसाइकिल लंबे समय तक चलेगी। डिजाइन की बात करें तो, इलेक्ट्रा को ओल्ड स्कूल कैफे और बोर्ड ट्रैकर के कंबीनेशन के रूप में मॉडिफाई किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Electra Modified Rust Proof Motorcycle News in Hindi
Royal Enfield Electra Modified - फोटो : TNT Motorcycles
बॉडी पैनल एल्यूमीनियम से बने हैं। इसे पॉलिश और क्लीयर-कोट किया गया है। चेसिस बिल्कुल नया है और कस्टम मेड है जिसे SS 304 में बनाया गया है। फ्रंट गर्डर भी पूरी तरह से नया है और SS 304 से बना है। 
विज्ञापन
Royal Enfield Electra Modified Rust Proof Motorcycle News in Hindi
Royal Enfield Electra Modified - फोटो : TNT Motorcycles
फ्यूल टैंक हैंगर, हब, डिस्क प्लेट कवर, स्प्रोकेट कवर, इंजन पॉइंट कवर और रियर एक्सल कवर जैसे बॉडी पार्ट्स एल्यूमीनियम से बने हैं। टीएनटी मोटरसाइकिलों ने कुछ कस्टम पुर्जे को भी स्टेनलेस स्टील में बनाया है, जैसे कि इंटरनल थ्रॉटल मैकेनिज्म के साथ ग्रिप्स, हैंडल बार, फुट पेग्स, ब्रेक लीवर, गियर लीवर, किक, साइड स्टैंड, डिस्क प्लेट्स, स्प्रोकेट और एग्जॉस्ट पाइप। कस्टम बाइक बनाने वाली इस दुकान ने इंजन, लोगो और एक्जॉस्ट टिप पर पीतल की सजावट की है। सैडल, वायरिंग कवर और केबल कवर को टॉबैको नप्पा लेदर में तैयार किया गया है। जिसे ट्रिप मशीन से अपनी पसंद के हिसाब से बनाया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed