{"_id":"625fcf21f201ac1851430f4f","slug":"royal-enfield-scram-411-price-hike-royal-enfield-scram-411-specifications-royal-enfield-scram-411-features-royal-enfield-scram-411-price-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रॉयल एनफील्ड की नई बाइक हुई महंगी: मार्च में लॉन्च हुई स्क्रैम 411 की कीमतें बढ़ी, जानें नए दाम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
रॉयल एनफील्ड की नई बाइक हुई महंगी: मार्च में लॉन्च हुई स्क्रैम 411 की कीमतें बढ़ी, जानें नए दाम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 03:03 PM IST
सार
परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई एडवेंचर बाइक Scram 411 (स्क्रैम 411) की कीमतें बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Royal Enfield Scram 411
- फोटो : Royal Enfield
परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई एडवेंचर बाइक Scram 411 (स्क्रैम 411) की कीमतें बढ़ा दी है। कंपनी ने नई Royal Enfield Scram 411 बाइक को मार्च 2022 में लॉन्च किया था। नई Scram 411 हिमालयन एडीवी के एक ज्यादा किफायती वर्जन के रूप में लाई गई है। हिमालयन भारत में सबसे लोकप्रिय एडवेंचर बाइक में से एक है। रॉयल एनफील्ड भारत में और विदेशी बाजारों में भी अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने की कोशिश में अपने उत्पादों को आक्रामक रूप से लॉन्च कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि ऑल-न्यू Scram 411 उस रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Trending Videos
Royal Enfield Scram 411
- फोटो : Royal Enfield
कलर ऑप्शन
Royal Enfield Scram 411 मोटरसाइकिल व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक, ब्लू, ग्रेफाइट रेड और येलो समेत कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
लुक और डिजाइन
स्क्रैम 411 को नए स्टैंडर्ड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, छोटे फ्रंट व्हील और बेसिक बॉडी पैनल सहित बुनियादी उपकरणों के इस्तेमाल के साथ थोड़ा अधिक किफायती बनाया गया है। इसमें एक गोल पुराने स्टाइल वाला हेडलैंप, फुल डिजिटल सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक सीटों के साथ एर्गोनोमिक डिजाइन, एलईडी टेललाइट मिलता है। यह मल्टीपर्पस मोटरसाइकिल 19 इंच के फ्रंट व्हील और 17 इंच के रियर व्हील के साथ आती है, जिसमें डुअल-पर्पस रबर मिलते हैं।

इंजन और गियरबॉक्स
इसमें हिमालयन जैसा ही पावरट्रेन है जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 24.3 bhp का पावर आउटपुट और 32 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि स्क्रैम के अनोखे कैरेक्टर से मेल खाने के लिए इस इंजन को ट्यून किया गया है। हालांकि ट्रांसमिशन हिमालयन जैसा ही है।

व्हीलबेस और सस्पेंशन
साइज की बात करें तो, इसमें मिलने वाले छोटे फ्रंट व्हील की वजह से स्क्रैम में 1,455 mm का थोड़ा छोटा व्हीलबेस मिलता है। ग्राउंड क्लीयरेंस को मामूली रूप से कम कर 200 mm कर दिया गया है। और छोटी सवारियों को एडजस्ट करने के लिए सीट की ऊंचाई अब 795 mm है। इसमें 190 mm का फ्रंट ट्रैवल और 180 mm का रियर ट्रैवलिंग सस्पेंशन मिलता है।

ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम
बाइक को एक ऑप्शनल ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम भी मिलता है जिसे पहले Meteor 350 के लॉन्च के साथ पेश किया गया था और फिर इसे हिमालयन में दिया गया था। साथ ही, वैकल्पिक किट में बाइक का सेंटर स्टैंड शामिल है जो स्टैंडर्ड किट का हिस्सा नहीं है।