{"_id":"67d287f9d919859b1601e413","slug":"siam-auto-sales-data-says-domestic-passenger-vehicle-dispatches-show-resilience-in-feb-at-2-pc-annual-growth-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री में हल्की बढ़त, लेकिन दोपहिया वाहनों में गिरावट, आंकड़े जारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales: फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री में हल्की बढ़त, लेकिन दोपहिया वाहनों में गिरावट, आंकड़े जारी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:53 PM IST
सार
फरवरी 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की फैक्ट्री से डीलरों तक डिलीवरी में 1.9 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान कुल 3,77,689 यात्री वाहन डीलरों तक भेजे गए।
विज्ञापन

Auto Sales
- फोटो : PTI
फरवरी 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की फैक्ट्री से डीलरों तक डिलीवरी में 1.9 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान कुल 3,77,689 यात्री वाहन डीलरों तक भेजे गए, जो फरवरी 2024 के 3,70,786 यूनिट्स की तुलना में अधिक हैं।

Trending Videos

Two Wheeler
- फोटो : Freepik
दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट
इसके उलट, दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट देखी गई। फरवरी 2025 में दोपहिया वाहनों की कुल डिलीवरी 13,84,605 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने में 15,20,761 यूनिट्स थी। यानी सालाना आधार पर इसमें 9 प्रतिशत की गिरावट आई।
स्कूटर की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जो फरवरी 2024 के 5,15,340 यूनिट्स से घटकर इस साल 5,12,783 यूनिट्स रह गई। मोटरसाइकिलों की बिक्री में 13 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे यह 8,38,250 यूनिट्स पर आ गई। जबकि पिछले साल फरवरी में 9,64,362 यूनिट्स बिकी थीं।
मोपेड सेगमेंट में भी भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 33,572 यूनिट्स रह गई।
यह भी पढ़ें - 2025 KTM 390 Duke: 2025 केटीएम 390 ड्यूक मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, मिला क्रूज कंट्रोल का फीचर, जानें कीमत

- फोटो : AI
तीन पहिया वाहनों की बिक्री में इजाफा
तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 5 प्रतिशत की सालाना बढ़त देखी गई। फरवरी 2025 में कुल 57,788 यूनिट्स डीलरों को भेजी गईं, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 55,175 थी।
तीन पहिया पैसेंजर कैरियर वाहनों की बिक्री बढ़कर 46,111 यूनिट्स हो गई, जो फरवरी 2024 में 43,173 यूनिट्स थी। वहीं, मालवाहक तीन पहिया वाहनों की बिक्री 6 प्रतिशत बढ़कर 10,603 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल 10,013 यूनिट्स थी।
यह भी पढ़ें - 2025 Honda CB350RS: 2025 होंडा CB350RS नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Electric Rickshaw
- फोटो : Lohia
ई-रिक्शा की बिक्री में भारी गिरावट
ई-रिक्शा की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई, जिसमें 51 प्रतिशत की गिरावट के साथ फरवरी 2025 में सिर्फ 741 यूनिट्स डीलरों तक भेजी गईं।
यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: भारत की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल 2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
होली और उगाड़ी से बढ़ेगी मांग
सियाम के अनुसार, मार्च में होली और उगाड़ी जैसे त्योहारों के कारण ऑटोमोबाइल बाजार में फिर से मांग बढ़ने की संभावना है। इससे वित्तीय वर्ष 2024-25 का समापन सकारात्मक रूप से होने की उम्मीद है।