सब्सक्राइब करें

Sony-Honda: सोनी-होंडा की ईवी साझेदारी टूटी? आखिर क्या हुआ Afeela प्रोजेक्ट के साथ?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 26 Mar 2026 07:05 PM IST
सार

Sony और Honda का जॉइंट वेंचर खत्म हो गया है। इसके साथ ही होंडा की रणनीतिक बदलाव और ज्यादा लागत की वजह से Afeela EV को रद्द कर दिया गया है। यह जापान की इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में चल रही व्यापक चुनौतियों को दर्शाता है। जानें क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Sony-Honda Afeela EV Project Collapses: Honda Backs Out Amid Strategy Shift and Market Challenges
Afeela 1 Electric Car - फोटो : Afeela

जापान की बड़ी कंपनियों Sony (सोनी) और Honda (होंडा) की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) साझेदारी टूट गई है। दोनों कंपनियों ने अपने पहले मॉडल Afeela 1 (अफीला 1) और 2028 के लिए प्लान किए गए दूसरे मॉडल को भी रद्द कर दिया है।



यह प्रोजेक्ट क्यों बंद हुआ?
इस प्रोजेक्ट के खत्म होने की सबसे बड़ी वजह होंडा की ईवी रणनीति में बदलाव है।
कंपनी को भारी वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ा। जिसके चलते उसने अपने कई ईवी प्रोजेक्ट्स से अपने हाथ पीछे खींच लिए।

Trending Videos
Sony-Honda Afeela EV Project Collapses: Honda Backs Out Amid Strategy Shift and Market Challenges
Afeela 1 Electric Car - फोटो : Afeela

क्या इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी भी कारण बनी?
हां, ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश से जुड़ी चुनौतियों ने भी इस प्रोजेक्ट को प्रभावित किया।
होंडा ने अपनी ‘ई-आर्किटेक्चर’ प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया, जो अफीला जैसे मॉडल्स की नींव बनने वाली थी।

Sony की रणनीति क्या थी?
सोनी ने खुद कार बनाने के बजाय “asset-light” (एसेट-लाइट) रणनीति अपनाई थी।
उसका फोकस था:

  • CMOS सेंसर

  • अनरियल इंजन आधारित इंटरफेस

  • प्लेस्टेशन इंटीग्रेशन

यानि सोनी कार को एक “एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म” बनाना चाहती थी। जबकि मैन्युफैक्चरिंग पूरी तरह होंडा पर निर्भर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sony-Honda Afeela EV Project Collapses: Honda Backs Out Amid Strategy Shift and Market Challenges
Afeela 1 Electric Car - फोटो : Afeela

क्या बाजार की परिस्थितियों ने भी असर डाला?
हां, वैश्विक स्तर पर महंगे ईवी की मांग धीमी हो रही है।
साथ ही, लागत बढ़ने और आर्थिक दबाव ने इस प्रोजेक्ट को और मुश्किल बना दिया।

क्या प्रतिस्पर्धा भी एक बड़ा कारण थी?
बिल्कुल, Tesla (टेस्ला) और चीन की कंपनियों जैसे BYD (बीवाईडी) और Xiaomi (शाओमी) ने ईवी बाजार में मजबूत पकड़ बना ली है।
खासकर शाओमी ने सॉफ्टवेयर और मैन्युफैक्चरिंग दोनों को साथ लेकर तेजी से सफलता हासिल की। जिससे सोनी-होंडा की स्थिति कमजोर हुई।

Sony-Honda Afeela EV Project Collapses: Honda Backs Out Amid Strategy Shift and Market Challenges
Afeela 1 Electric Car - फोटो : Afeela

Honda पर क्या असर पड़ेगा?
होंडा को वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है और 2025 में घाटे की संभावना जताई जा रही है।
यह कंपनी के लिए कई दशकों में पहली ऐसी स्थिति हो सकती है। 

 

विज्ञापन
Sony-Honda Afeela EV Project Collapses: Honda Backs Out Amid Strategy Shift and Market Challenges
Afeela 1 Electric Car - फोटो : Afeela
Afeela बुक करने वालों का क्या होगा?
जिन ग्राहकों ने Afeela 1 के लिए बुकिंग की थी, उन्हें पूरा पैसा वापस किया जाएगा।
दोनों कंपनियां अब यह तय कर रही हैं कि इस साझेदारी को टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग में बदला जाए या पूरी तरह खत्म कर दिया जाए।

ईवी बाजार नहीं है आसान!
Afeela प्रोजेक्ट का बंद होना दिखाता है कि ईवी बाजार में टिके रहना आसान नहीं है।
खासकर जब प्रतिस्पर्धा तेज हो और लागत ज्यादा हो, तो बड़ी कंपनियों के लिए भी रणनीति बदलना जरूरी हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed