{"_id":"63047a1ab0d4a731c9276d62","slug":"suzuki-officially-reveals-its-latest-kei-car-2023-suzuki-alto-lapin-lc-know-price-features-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2023 Suzuki Alto Lapin LC: अल्टो के इस अवतार के हो जाएंगे दीवाने, लुक से साथ फीचर्स भी हैं शानदार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2023 Suzuki Alto Lapin LC: अल्टो के इस अवतार के हो जाएंगे दीवाने, लुक से साथ फीचर्स भी हैं शानदार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
2023 Suzuki Alto Lapin LC
- फोटो : Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जापानी कार निर्माता Suzuki (सुजुकी) ने अपनी लेटेस्ट Kei (केई) कार 2023 Suzuki Alto Lapin LC (2023 सुजुकी ऑल्टो लैपिन एलसी) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। Kei कारों को शहर की कार या माइक्रो-मिनी कार भी कहा जाता है, जो जापान में एक लोकप्रिय सेगमेंट है। ये कारें प्रतिबंधित डायमेंशन और इंजन क्षमता वाली सबसे छोटी राजमार्ग पर कानूनी तौर पर चलने वाली कारें हैं।
2 of 6
2023 Suzuki Alto Lapin LC
- फोटो : Suzuki
Kei कारों में बीमा और टैक्स बेनिफिक्ट का भी फायदा मिलता है। साथ ही इन्हें शहर की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाली सड़कों में चलाना बहुत आसान होता है। ये नियम 1949 में बनाए गए थे और वर्षों के दौरान, Kei कारें इतनी लोकप्रिय हो गई हैं कि इनके टूरिंग कारों जैसे डेडिकेटेड मोटरस्पोर्ट इवेंट भी होते हैं।
3 of 6
2023 Suzuki Alto Lapin LC
- फोटो : Suzuki
सुजुकी ऑल्टो लैपिन एलसी की बात करें तो, फ्रेंच में लैपिन का मतलब खरगोश होता है, जो कार के व्यक्तित्व को बयां करता है। यह इस कार की तीसरी पीढ़ी है और इसकी अनोखी स्टाइल है। कार में गोल हेडलाइट्स, एक बॉक्सी डिजाइन और स्टील के पहिये मिलते हैं। नई ऑल्टो लैपिन एलसी में रेट्रो डिजाइन मिलता है, जो कार के लुक को और आकर्षक बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
2023 Suzuki Alto Lapin LC
- फोटो : Suzuki
कार के केबिन की बात करें तो, इंटीरियर सिंपल लेकिन फ्यूचरिस्टिक है। इसमें डैश-माउंटेड गियर लीवर, फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, गोल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कम से कम बटन और डुअल एयरबैग के साथ डुअल-टोन डैशबोर्ड मिलता है। गियर लीवर का पोजिशन आगे बैठने वालों के लिए ज्यादा जगह बनाता है और माइक्रो हैचबैक होने के बावजूद पूरा केबिन काफी बड़ा नजर आता है।
विज्ञापन
5 of 6
2023 Suzuki Alto Lapin LC
- फोटो : Suzuki
Alto Lapin LC में 660cc, तीन-सिलेंडर इंजन है जो CVT गियरबॉक्स की मदद से 62 bhp का पावर जेनरेट करता है और आगे के पहियों को पावर देता है। ऑल्टो लैपिन एलसी को ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ भी खरीदा जा सकता है। एक्सटीरियर कलर स्कीम में लाइट ग्रीन, पेस्टल पिंक, बेज, ब्राउन और ब्लू शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।