{"_id":"62318fc3cfc5ff05635450a5","slug":"tata-altroz-automatic-variant-launch-date-in-india-tata-altroz-dual-clutch-automatic-tata-altroz-new-variant-tata-motors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Altroz Automatic: इस तारीख को लॉन्च हो रही है टाटा अल्ट्रोज ऑटोमैटिक, जानें बुकिंग, डिलीवरी और फीचर्स डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Altroz Automatic: इस तारीख को लॉन्च हो रही है टाटा अल्ट्रोज ऑटोमैटिक, जानें बुकिंग, डिलीवरी और फीचर्स डिटेल्स
Wed, 16 Mar 2022 12:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
Tata Altroz iTurbo
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रोज) का ऑटोमैटिक वैरिएंट जल्द ही लॉन्च करने वाली है। नई 2022 Altroz Automatic (2022 अल्ट्रोज ऑटोमैटिक) इस महीने डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ डेब्यू करेगी। टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज ऑटोमैटिक हैचबैक के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है।
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
कितने में हो रही है बुकिंग
नई 2022 Altroz Automatic कार भारत में 21 मार्च को लॉन्च की जाएगी। नई अल्ट्रोज ऑटोमैटिक कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। टाटा मोटर्स का कहना है कि वह लॉन्चिंग के तुरंत बाद कार की डिलीवरी शुरू कर देगी।

तीन ट्रिम
अल्ट्रोज ऑटोमैटिक में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलेगा। अल्ट्रोज ऑटोमैटिक को तीन ट्रिम लेवल - XT, XZ, और XZ+ ट्रिम्स के साथ-साथ डार्क एडिशन रेंज में पेश किया जाएगा। कंपनी अल्ट्रोज रेंज में एक नया ओपेरा ब्लू एक्सटीरियर शेड भी पेश करेगी।

इंजन पावर
मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल पावरट्रेन 85bhp का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन से इसके ऑटोमैटिक अवतार में भी इसी तरह के आउटपुट की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा, कार को 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ भी पेश किया गया है। 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 108bhp का पावर और 140Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.5-लीटर डीजल इंजन 89bhp का पावर और 200Nm का टार्क जेनरेट करता है।

फीचर्स
जहां तक फीचर्स की बात है, कार में पहले जैसी सभी फीचर्स मिलना जारी रहेंगे। कार में पहले की तरह ही प्रोजेक्टर हेडलैंप, हरमन स्टीरियो सिस्टम, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, 16-इंच अलॉय व्हील, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, और बहुत से फीचर्स मिलने की उम्मीद है।