{"_id":"632db22256ed6816f67e2f64","slug":"three-maruti-suzuki-cars-comes-with-six-airbags-in-india-breeza-baleno-grand-vitara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti cars with 6 airbags: सेफ्टी के मामले में जानें कैसी हैं मारुति की कारें, इन तीन में मिलते हैं छह एयरबैग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti cars with 6 airbags: सेफ्टी के मामले में जानें कैसी हैं मारुति की कारें, इन तीन में मिलते हैं छह एयरबैग
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 23 Sep 2022 06:48 PM IST
सार
फीचर्स के साथ ही मारुति की कारों में सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाता है। इसलिए कंपनी की कुछ कारों में छह एयरबैग ऑफर किए जाते हैं जिनसे यात्रियों को ज्यादा सुरक्षा मिल पाए। कंपनी की ऐसी तीन कारों के बारे में हम इस खबर में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मारुति की कारें
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस समय देश में कारों के सेफ्टी फीचर्स का मुद्दा चर्चा में है। सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद एक बार फिर इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि कारों में एयरबैग, सीटबेल्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स कितने अहम हैं। अगर आप भी आने वाले फेस्टिव सीजन में मारुति की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कंपनी की किन कारों में छह एयरबैग के साथ कौन से सेफ्टी फीचर्स आते हैं।
मारुति ब्रेजा
2 of 4
मारुति ब्रेजा
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की बलेनो, ब्रेजा जैसी कारों में छह एयरबैग की सुरक्षा मिलती है। ब्रेजा में सुरक्षा की बात करें तो इसमें 360 डिग्री व्यू कैमरा, साइड और कर्टेन एयरबैग, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, शोल्डर हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रियर व्यू कैमरा, फ्रंट सीट बेल्ट फोर्स लिमिटर, हाई स्पीड वॉर्निंग अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर लैंप और बजर, रियर डिफॉगर, एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम, इंजन इमोबलाइजर, आइसोफिक्स सीट, इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। खास बात ये है कि ये सभी फीचर्स इसके टॉप वैरिएंट जेडएक्सआई प्लस ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन में मिलते हैं लेकिन इसके नीचे के वैरिएंट में हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा, साइड एंड कर्टेन एयरबैग और शोल्डर हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स नहीं मिलते। ब्रेजा की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 799000 लाख रुपये है।
बलेनो
3 of 4
मारुति बलेनो
- फोटो : Maruti Suzuki
ब्रेजा के अलावा कंपनी की बलेनो भी छह एयरबैग की सुरक्षा के साथ आती है। कार के दो टॉप वैरिएंट्स (Zeta, Alpha) में ही छह एयरबैग की सुरक्षा मिलती है और सिग्मा और डेल्टा में साइड और कर्टेन एयरबैग नहीं मिलते। इन दोनों वैरिएंट्स में सिर्फ ड्राइवर और को-ड्राइवर को ही एयरबैग की सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा इसमें एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर, आइसोफिक्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम ही सभी वैरिएंट में मिलते हैं। बलेनो Zeta की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 826000 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रैंड विटारा
4 of 4
मारुति विटारा
- फोटो : Maruti Suzuki
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कंपनी जल्द ही अपनी नई ग्रैंड विटारा को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक इस कार में भी छह एयरबैग की सुरक्षा दी गई है लेकिन इसके सभी वैरिएंट में छह एयरबैग नहीं आते। विटारा को स्मार्ट हाइब्रिड और इंटेलीजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड के साथ पेश किया गया है। स्मार्ट हाइब्रिड के सिग्मा और डेल्टा वेरिएंट में सिर्फ ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए ही एयरबैग दिये गए हैं जबकि इसके बाकी वैरिएंट्स में फ्रंट साइड और कर्टेन एयरबैग भी दिये गए हैं। इस कार में रियर पार्किंग सेंसर, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, फ्रंट सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर, एडजस्टेबल शोल्डर एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।