{"_id":"651560b7a755642f7b0798a2","slug":"top-5-affordable-cars-with-dashcam-know-spec-features-details-2023-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top-5 Dashcam Cars: डैशकैम के साथ आनेवाली टॉप-5 सबसे किफायती कारें, जानें खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top-5 Dashcam Cars: डैशकैम के साथ आनेवाली टॉप-5 सबसे किफायती कारें, जानें खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 28 Sep 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Dashcam
- फोटो : Social Media
टेक्नोलॉजी और ग्राहक दोनों को ही बाजार का राजा माना जाता है। यही कारण है कि हम ऑटोमोबाइल में कई नए फीचर्स पेश होते हुए देख रहे हैं। क्या वाहन पहियों पर चलने वाले बड़े स्मार्ट डिवाइस बन गए हैं? बहरहाल, अब कोई यह भी कह सकता है कि ऐसे ज्यादातर फंक्शन महज नौटंकी हैं और ये आखिरकार वाहन की कीमत में बढ़ोतरी करते हैं। दूसरी ओर, जब सुरक्षा की बात आती है तो कुछ नए फीचर्स महत्वपूर्ण होते हैं जैसे कि आपके वाहन में तोड़फोड़ करने वालों की रिकॉर्डिंग करना या बीमा धोखाधड़ी को रोकने में आपकी मदद करना। इन कार डेश कैमरा के साथ आप अपनी कार को सड़क पर होने वाले किसी हादसे के सबूत के तौर पर काम आता है। इसके अलावा आपकी कार में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख सकते हैं। साथ ही इसमें 4 से लेकर 6 लेन तक के बड़े एरिया की वीडियो रिकॉर्ड हो जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारतीय बाजार में उपलब्ध उन किफायती कारों के बारे में जिनमें डैशबोर्ड कैमरे का फीचर मिलता है।
Trending Videos
Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
Hyundai Venue
Venue N-Line (वेन्यू एन-लाइन) डैशबोर्ड कैमरा पेश करने वाली ह्यूंदै की पहली कार थी और अब हाल ही में स्पेशल नाइट एडिशन भी इस फीचर के साथ आया है। नाइट रेंज 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1-लीटर टर्बो दोनों में उपलब्ध है। हयूंदै ने इसे डीजल पावरट्रेन के साथ नहीं उपलब्ध कराने का फैसला किया है। नाइट रेंज इंजन विकल्पों के आधार पर तीन ट्रिम्स - एस (ओ), एसएक्स और एसएक्स (ओ) में डैश कैमरा पेश करती है। दूसरी ओर, एन-लाइन को यह फीचर सिर्फ एन6 ट्रिम पर मिलती है, जो चार विकल्पों में उपलब्ध है। जबकि 1.2-लीटर पेट्रोल में 82bhp का पावर और 113.8Nm का टॉर्क आउटपुट मिलता है, वहीं, टर्बो पेट्रोल में 118bhp का आउटपुट और 172Nm का टॉर्क जेनरेट होता है।

Hyundai Exter
- फोटो : Hyundai
Hyundai Exter
ह्यूंदै की हालिया लॉन्च हुई मिनी एसयूवी एक्सटर, एक डैशबोर्ड कैम से लैस है। जिसमें सड़क के लिए एक लेंस है और ड्राइवर और यात्रियों के सामने केबिन के लिए एक और लेंस है। वेन्यू एन-लाइन के बाद एक्सटर ह्यूंदै लाइनअप में इस फीचर के साथ आने वाला दूसरा वाहन है। जैसी उम्मीद की जा रही थी, टॉप-ऑफ-द-लाइन एक्सटर एसएक्स (ओ) कनेक्ट इस टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध है। एक्सटर में 113.8Nm टॉर्क के साथ 82bhp का पावर जेनरेट करने वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है।

Renault Triber Limited Edition
- फोटो : Renault
Renault Triber Urban Knight
रेनो ट्राइबर बाजार में पैसे के लिहाज से सबसे ज्यादा वैल्यू वाले वाहनों में से एक है क्योंकि यह सबसे पॉकेट-फ्रेंडली 7-सीटर वाहन है। ट्राइबर ने 4-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा रेटिंग भी हासिल की। डैश कैम फीचर की बात करें तो, रेनो ने हाल ही में स्पेशल एडिशन ट्राइबर अर्बन नाइट लॉन्च किया है जो 9.6 इंच के स्मार्ट इंटरनल रियरव्यू मिरर सहित कुछ नए अतिरिक्त फीचर्स के साथ आता है जो डैशबोर्ड कैमरा डिस्प्ले के रूप में भी काम करता है। मल्टीपल एंगल देने के लिए, डैश कैम को फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से फीड हासिल होती है। टॉप-ऑफ-द-लाइन ट्रिम, आरएक्सजेड पर आधारित, अर्बन नाइट 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्टेप एएमटी दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। ट्राइबर में 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जिसका आउटपुट 6,250rpm पर 71bhp और 3,500rpm पर 96Nm है।

Renault Kiger
- फोटो : Renault (For Reference Only)
Renault Kiger Urban Knight
रेनो ने काइगर का अर्बन नाइट एडिशन भी लॉन्च किया। ट्राइबर की तरह, काइगर भी 300 यूनिट्स तक सीमित है। सब 4 मीटर एसयूवी में 9.6 इंच का स्मार्ट मिरर मॉनिटर मिलता है जो डैशबोर्ड कैमरे के रूप में भी काम करता है। इस फीचर के अलावा, यह नए केबिन एम्बिएंट लाइट, स्कफ प्लेट, पुडल लैंप, सिल्वर स्किप प्लेट्स और डोर पैनल पर सिल्वर इंसर्ट के साथ आता है। काइगर दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है - 1-लीटर टर्बो और 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड। पहला इंजन 99bhp और 160Nm का आउटपुट देता है। जबकि ऑटोमैटिक टर्बो में 152Nm का टॉर्क मिलता है। नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन का आउटपुट ट्राइबर के समान ही है।