{"_id":"6496c21f63622b450f0474b9","slug":"top-5-midsize-suv-may-2023-top-5-suv-sales-in-may-2023-2023-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Midsize SUV: मई में बिकने वाली टॉप-5 मिड-साइज एसयूवी, जानें कौन किस नंबर पर रही","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Midsize SUV: मई में बिकने वाली टॉप-5 मिड-साइज एसयूवी, जानें कौन किस नंबर पर रही
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta
- फोटो : For Refernce Only
एसयूवी स्टाइल दुनियाभर के पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) बाजार में सबसे तेजी से बढ़ते हुए और सबसे ज्यादा कॉम्पीटिशन वाले सेगमेंट में से एक है। भारत में भी, एसयूवी सेगमेंट बेहद लोकप्रिय है। हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और यूजर्स को बेहतर विजिबिलिटी उपलब्ध करने के कारण, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी सेगमेंट है, जहां ओईएम बाजार का एक बड़ा हिस्सा हथियाने की कोशिश कर रहे हैं।
Trending Videos
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
Hyundai Creta
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) 14,449 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस सूची में टॉप पर है। इस एसयूवी ने बिक्री में साल-दर-साल 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। ह्यूंदै क्रेटा इस समय मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और दो पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है - एक नेचुरली एस्पिरेटेड 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन।

Mahindra Scorpio
- फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) 9,318 यूनिट्स की बिक्री के साथ, 114 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए, देश में बेची जाने वाली दूसरी सबसे लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी थी। अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही, यह मॉडल कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, कंपनी चिप की कमी के कारण मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है। वैरिएंट के आधार पर इसकी वेटिंग पीरियड 6 महीने से लेकर 18 महीने तक है।

Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Grand Vitara
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के लिए, सितंबर 2022 में लॉन्च की गई Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) ने तीसरा स्थान हासिल किया है और 8,877 यूनिट्स की बिक्री के साथ एक लोकप्रिय एसयूवी बन गई है। सूची में ज्यादातर मॉडलों डीजल ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं, लेकिन इसके उलट ग्रैंड विटारा पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ उपलब्ध है।

Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700
इस सूची में जगह बनाने वाली महिंद्रा की दूसरी एसयूवी XUV700 है, जिसमें 5,245 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। एसयूवी को बाजार में एक फुल-तकनीकी लोडेड डिसरप्टर के रूप में पेश किया गया था, इसके स्टाइल और इंजन विकल्पों ने इसे तुरंत कामयाब बना दिया। अपनी लंबी वेटिंग पीरियड के बावजूद कंपनी XUV700 के लिए साल-दर-साल 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने में सफल रही।