फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Highest Range EV: ये हैं टॉप-5 लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में मिलती है जबर्दस्त रेंज

Wed, 21 Sep 2022 03:44 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 21 Sep 2022 03:44 PM IST
सार

भारत में कुछ इलेक्ट्रिक कारें हैं जिनकी रेंज सबसे ज्यादा है। सिंगल चार्ज में ये कारें 580 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती हैं। आइए जानते हैं टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में। 

विज्ञापन
Top five Luxury electric cars with highest range in india Mercedes Kia Audi BMW Porshe
भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाली ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
देश में लगातार इलेक्ट्रिक कारों के प्रति रूझान बढ़ रहा है। मिडल क्लास के साथ ही अपर क्लास भी इन कारों के प्रति आकर्षित हो रही है। इसलिए लग्जरी कार कंपनियां भी लगातार इलेक्ट्रिक कारों को बेहतर कर रही हैं। इस खबर में हम आपको ऐसी पांच लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी दे रहे हैं जो सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा रेंज ऑफर करती हैं।

बीएमडब्ल्यू आई4

Top five Luxury electric cars with highest range in india Mercedes Kia Audi BMW Porshe
बीएमडब्ल्यू आई4 ईवी - फोटो : BMW India
जर्मन लग्जरी कार मेकर बीएमडब्ल्यू की आई4 मौजूदा समय में ऐसी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है जो सबसे ज्यादा रेंज ऑफर करती है। कंपनी की इस कार को सिंगल चार्ज करने पर 590 किलोमीटर चलाया जा सकता है। ये कार जीरो से दस फीसदी चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट का समय लेती है। कार की एक्स शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये है।

मर्सिडीज ईक्यूएस 53

Top five Luxury electric cars with highest range in india Mercedes Kia Audi BMW Porshe
मर्सिडीज ईक्यूएस 53 ईवी - फोटो : Mercedes
मर्सिडीज ईक्यूएस 53 की सिंगल चार्ज डब्ल्यूएलटीपी रेंज 526 से 580 किलोमीटर तक है। कंपनी की ये कार इतनी ताकतवर मोटर के साथ आती है जिससे सिर्फ 3.4 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंचा जा सकता है। कार की एक्स शोरूम कीमत 2.45 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किया ईवी 6

Top five Luxury electric cars with highest range in india Mercedes Kia Audi BMW Porshe
किया ईवी6 - फोटो : Kia India
किया की ईवी 6 भी देश में मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ज्यादा रेंज ऑफर करने वाली कारों में से एक है। ये कार जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 5.2 सेकेंड में हासिल कर सकती है। सिर्फ 18 मिनट में इसे 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कार एक बार चार्ज होने पर 528 किलोमीटर की अच्छी खासी रेंज देती है। किया ईवी6 की एक्स शोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन

ऑडी ई ट्रॉन जीटी

Top five Luxury electric cars with highest range in india Mercedes Kia Audi BMW Porshe
ऑडी ई ट्रॉन - फोटो : audi india
1.80 करोड़ रुपये से लेकर 2.05 करोड़ रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ आने वाली ऑडी ई ट्रॉन जीटी कार भी 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। इस इलेक्ट्रिक कार को डीसी चार्जर से जीरो से 90 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 22 मिनट लगते हैं। कार महज 4.1 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड पाने में सक्षम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed