{"_id":"62fe3103327cf51da8162adf","slug":"top-mileage-bikes-in-india-best-mileage-bikes-in-india-know-price-mileage-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top Mileage Bikes: ये हैं सस्ती और दमदार माइलेज बाइक्स, चलती हैं 100 किमी से भी ज्यादा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top Mileage Bikes: ये हैं सस्ती और दमदार माइलेज बाइक्स, चलती हैं 100 किमी से भी ज्यादा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 18 Aug 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Best Mileage Bikes
- फोटो : Amar Ujala
पेट्रोल की कीमत में भले ही दो-चार रुपये का उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अब इसके पहले की तरह कम होने के आसान नजर नहीं आते। अगर आप रोजाना की ड्राइविंग के लिए एक शानदार माइलेज वाली मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में अगर आपको पता चले कि कोई बाइक 110 किलोमीटर तक का माइलेज देती है तो आपके बहुत खुशी मिल सकती है। क्योंकि ज्यादा माइलेज का मतलब है, बाइक चलाने का खर्च कम आएगा। भले ही पेट्रोल बहुत महंगी हो गई हो, लेकिन ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स कुछ राहत तो जरूर पहुंचाती हैं। यहां हम आपको सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कुछ बाइक्स के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos
Bajaj Platina 110 H-Gear
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 100
घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की पोर्टफोलियो में Bajaj Platina 100 (बजाज प्लेटिना 100) अपने किफायती कीमत और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। Bajaj Platina 100 मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 53,000 रुपये है। Bajaj Platina 100 में 102 cc का 4 स्ट्रोक, DTS-i, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंनज 5.8 kW का अधिकत पावर और 8.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। Bajaj Platina 100 मोटरसाइकिल एक लीटर पेट्रोल में 70 किमी तक की दूरी तय करने का दावा करती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।

Hero HF Deluxe
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF DELUXE
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Hero HF DELUXE बाइक अपने शानदार माइलेज के लिए खूब मशहूर है। इसके साथ ही इसकी कीमत भी कम है, जो इसे टू-व्हीलर चालने वालों में काफी लोकप्रिय बनाती है। Hero HF DELUXE मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 56,070 रुपये से लेकर 63,790 रुपये तक है। Hero HF DELUXE बाइक में 97.2cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 5.9kw का पावर और 8.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ग्राहक के हवाला से दावा किया गया है कि यह बाइक 100 किमी से ज्यादा का माइलेज दे सकती है। हालांकि ज्यादातर मीडिया रिपोर्ट इस बाइक की माइलेज 80 से 90 किमी प्रति लीटर तक बताते हैं।

TVS Sport
- फोटो : TVS
TVS Sport
चेन्नई स्थित दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) की TVS Sport काफी लोकप्रिय मोटरसाइकिल है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। TVS Sport की एक्स-शोरूम कीमत 60 हजार रुपये से लेकर 66 हजार रुपये तक है। TVS Sport मोटरसाइकिल में 109cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8.18 bhp का अधिकत पावर जेनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक इस बाइक के रखरखाव का खर्च भी काफी कम है। टीवीएस की वेबसाइट पर दर्ज कुछ रिव्यू के मुताबिक, यह बाइक 110 किमी तक का माइलेज भी दे सकती है। हालांकि ज्यादातर मीडिया रिपोर्ट इस बाइक की माइलेज 70 से 95 किमी प्रति लीटर तक बताते हैं।

Bajaj CT110
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj CT110X
बजाज ऑटो की एक और बाइक Bajaj CT110X अपने शानदार माइलेज और किफायती कीमत के लिए मशहूर है। Bajaj CT110X मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 66 हजार रुपये से शुरू होती है। Bajaj CT110X बाइक में 115.45cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8.6 PS का अधिकत पावर और 9.81 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। Bajaj CT110X बाइक 70 किमी प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राइडिंग की स्थितियों के मुताबिक इस बाइक में 85 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज भी मिल सकता है।