सब्सक्राइब करें

Toyota: त्योहारी सीजन से पहले आ रहा इनोवा क्रिस्टा का लिमिटेड एडिशन, जानें क्या है कीमत और खासियत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 02 Sep 2022 01:01 PM IST
सार

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इनोवा का लिमिटेड एडिशन वर्जन सिर्फ 2.7 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा जिससे 166 पीएस की ताकत मिलती है। इसमें कंपनी की ओर से लिमिटेड एडिशन क्रिस्टा में टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलैस चार्जर और हेड्स-अप डिस्प्ले भी दिया है। 

विज्ञापन
toyota innova crysta limited edition is set to rock on festive season know price features and engine power
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
जापानी कार कंपनी टोयोटा ने इंडिया में इनोवा क्रिस्टा के लिमिटेड एडिशन वर्जन को पेश कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इनोवा का लिमिटेड एडिशन वर्जन सिर्फ 2.7 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा जिससे 166 पीएस की ताकत मिलती है। इसमें कंपनी की ओर से लिमिटेड एडिशन क्रिस्टा में टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलैस चार्जर और हेड्स-अप डिस्प्ले भी दिया है। कंपनी की ओर से अभी लिमिटेड एडिशन इनोवा क्रिस्टा के दाम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 
Trending Videos
toyota innova crysta limited edition is set to rock on festive season know price features and engine power
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
क्रिस्टा का लिमिटेड एडिशन कब तक मिलेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टा की जीएक्स ट्रिम के साथ लिमिटेड एडिशन को ऑफर किया जाएगा। इसमें जो फीचर्स एड किये गए हैं उन्हें पहले अतिरिक्त कीमत के साथ उपलब्ध कराया जाता था लेकिन लिमिटेड एडिशन में इन्हें फ्री में ऑफर किया जा रहा है। लिमिटेड एडिशन वाली क्रिस्टा को फेस्टिव सीजन तक या स्टॉक खत्म होने तक उपलब्ध करवाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
toyota innova crysta limited edition is set to rock on festive season know price features and engine power
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
डीजल इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग बंद
इससे पहले कंपनी की ओर से इनोवा क्रिस्टा के डीजल वर्जन की बुकिंग को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था क्योंकि कंपनी को डीजल क्रिस्टा की बंपर बुकिंग मिली थीं और वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा हो गया था। हालांकि उन कस्टमर्स को डीजल इनोवा क्रिस्टा डिलीवर की जाएंगी जिन्होंने पहले ही डीलर्स के साथ इसे बुक कर लिया था। कंपनी की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन बुकिंग करते समय सिर्फ पेट्रोल इनोवा क्रिस्टा को चुनने का ऑप्शन मिल रहा है।
toyota innova crysta limited edition is set to rock on festive season know price features and engine power
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
इनोवा क्रिस्टा की कीमत 17.45 लाख रुपये से शुरू
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक पेट्रोल इनोवा क्रिस्टा की एक्स शोरूम कीमत 17 लाख 45 हजार रुपये से शुरू होती है और इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 23 लाख 80 हजार रुपये तक है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल वर्जन में पांच मैनुअल और तीन ऑटोमैटिक के साथ कुल आठ ट्रिम (2.7 GX (-) 7S MT, 2.7 GX 7S MT, 2.7 GX 8S MT, 2.7 GX 7S AT, 2.7 GX 8S AT, 2.7 VX 7S MT, 2.7 ZX 7S AT) आते हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर 25 हजार रुपये देने होंगे। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा गार्नेट रेड, ग्रे, सिल्वर, सुपर वाइट सहित कुल छ: रंगों में मिलती है और पर्ल वाइट, ड्यूल टोन कलर के लिए अतिरिक्त रुपये खर्च करने पड़ते हैं। 

 
विज्ञापन
toyota innova crysta limited edition is set to rock on festive season know price features and engine power
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
कब आई थी इनोवा क्रिस्टा
कंपनी ने इनोवा के बाद इनोवा क्रिस्टा को साल 2016 से बेचना शुरू किया था। कंपनी ने बीते जुलाई में कुल 19693 कारों की बिक्री की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed