Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Traffic police says 5 Things you really must not miss this year specially the last 3 ones Helmet Seatbelt Insu
{"_id":"631d9803ac956e1cbf144245","slug":"traffic-police-says-5-things-you-really-must-not-miss-this-year-specially-the-last-3-ones-helmet-seatbelt-insu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Challan: कार और बाइक चलाते समय बरतें सावधानी, नहीं तो जरूर कटेगा चालान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Challan: कार और बाइक चलाते समय बरतें सावधानी, नहीं तो जरूर कटेगा चालान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:41 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस काफी एक्टिव रहती है। हाल में ट्रैफिक पुलिस ने एक पोस्ट में ऐसी पांच चीजें बताई हैं जिन्हें बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में वाहन चलाने वालों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से खास जानकारी साझा की गई है। वीडियो के जरिये ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी पांच चीजें बताई हैं जिनको कभी नहीं भूलना चाहिए। इनमें से तीन के भूलने पर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान भी काट सकती है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से इन पांच चीजों में जो सबसे पहली चीज बताई वो है टी-20 वर्ल्ड कप, दूसरी चीज है फीफा वर्ल्ड कप। शुरू की दो चीजों पर ट्रैफिक पुलिस ने हल्का अंदाज रखा है लेकिन बाद की तीन चीजें भूलने पर आपका चालान काटा जा सकता है।
तीसरी जरूरी चीज क्या है?
2 of 4
हेलमेट
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैफिक पुलिस की लिस्ट में तीसरी चीज है हेलमेट। अगर आप दो पहिया वाहन चला रहे हैं तो आपको हेलमेट पहनना जरूरी है। सिर्फ वाहन चलाने वाले व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पीछे बैठने वालों को भी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। अगर हेलमेट पहनना याद नहीं रहा तो चालान कटना पक्का है। हेलमेट के लिए भी मानक तय किए गए हैं इसलिए हमेशा बेहतर क्वालिटी वाला और आईएसआई मार्क वाला ही हेलमेट पहनना चाहिए।
चौथे नंबर पर है इंश्योरेंस
3 of 4
इंश्योरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
बिना इंश्योंरेंस वाहन चलाने पर भी चालान कटना तय है। इसलिए कभी-भी वाहन चलाने से पहले वैलिड इंश्योंरेंस को चैक करना चाहिए। अगर कार का इंश्योंरेंस खत्म होने वाला है तो उसे जल्द से जल्द रिन्यू करवाना चाहिए इससे आप और आपका वाहन दोनों सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें नंबर पर सीट बेल्ट
4 of 4
सीट बेल्ट हैं जरूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पांचवीं सबसे जरूरी चीज है सीट बेल्ट। देश में कई लोग सीट बेल्ट सिर्फ इसलिए नहीं लगाते क्योंकि इससे उन्हें घुटन महसूस होती है लेकिन सीट बेल्ट हमें सुरक्षित रखने के लिए होती है और हादसे के समय ये हमारी जान भी बचाती है। ऐसे में अगर आप कार चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं तो फिर आपका चालान जरूर कटेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक ड्राइवर और को-पैसेंजर के अलावा पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।