{"_id":"631d89783297aa399222c1ea","slug":"car-safety-tips-about-oil-filter-fuel-filter-air-filter-ac-filter-service-and-solutions-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filter In Car: आपकी कार में होते हैं इतने फिल्टर, जानें क्या करते हैं काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Filter In Car: आपकी कार में होते हैं इतने फिल्टर, जानें क्या करते हैं काम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:39 PM IST
सार
हमारी कार में फिल्टर कई तरह के काम करते हैं। इनमें से कुछ फिल्टर ऐसे होते हैं जिन्हें समय-समय पर बदलना पड़ता है। ऐसा ना करने पर ये कार में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
कार के फिल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आमतौर पर हम कार में इंजन, टायर, बॉडी पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन कार की देखभाल के लिए इनमें कुछ फिल्टर लगाए जाते हैं जिनके अलग-अलग काम होते हैं। सर्विस के समय वैसे तो मकैनिक इन्हें बदलते हैं लेकिन हमें भी इनकी जानकारी होनी चाहिए जिससे जरूरत के समय हम भी इन्हें साफ या बदल पाएं।
एयर फिल्टर
2 of 5
कार का एयर फिल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्टर का काम गाड़ी के चलने पर हवा को इंजन तक साफ हवा को पहुंचाना होता है। हवा में मौजूद मिट्टी के छोटे कण के अलावा कई तरह की गंदगी को भी ये फिल्टर इंजन में जाने से रोकता है। एयर फिल्टर आमतौर पर कार में इंजन के पास होता है जिसे सर्विस के समय जरूर बदलना चाहिए।
ऑयल फिल्टर
3 of 5
ऑयल फिल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंजन में सबसे जरूरी चीज तेल होती है। बिना तेल कार चलाने पर बड़ी समस्या होती है लेकिन अगर तेल भी गंदा हो तो परेशानी खत्म नहीं होती। इंजन में साफ तेल की सप्लाई के लिए ऑयल फिल्टर लगाया जाता है। ऑयल फिल्टर लगाने से किसी भी तरह की गंदगी और मलबा इंजन से दूर रहता है। हर बार सर्विस के समय ऑयल फिल्टर को भी बदलवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्यूल फिल्टर
4 of 5
फ्यूल फिल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
कार में पेट्रोल या डीजल डलवाते समय किसी तरह की गंदगी फ्यूल टैंक में ना जाए इसके लिए फ्यूल फिल्टर लगाया जाता है। पेट्रोल इंजन वाली कारों में इसका काम पेट्रोल को साफ करना होता है जबकि डीजल इंजन वाली कारों के लिए इसका काम डीजल को साफ करने के साथ ही जंग रोकना भी होता है।
विज्ञापन
एसी फिल्टर
5 of 5
एसी फिल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
कार के अंदर भी एक फिल्टर होता है जिसे एसी फिल्टर या कैबिन फिल्टर भी कहते हैं। जब हम कार का एसी शुरू करते हैं तो इसका काम कार की हवा को साफ रखना होता है। इसके साथ ही ये बाहर से आने वाली हवा को भी फिल्टर करता है। इस फिल्टर से धूल, गंदगी आदि एसी की कूलिंग कॉयल तक नहीं पहुंच पाती। ज्यादातर गाड़ियों में ये फिल्टर डैशबोर्ड के अंदर ग्लव बॉक्स के पीछे होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।