सब्सक्राइब करें

Monsoon Driving Tips: जलभराव में फंस जाए कार तो भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सुरक्षित निकलने के आसान तरीके

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 04 Jun 2026 04:19 PM IST
सार

Car Protection Tips: आज कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। ऐसे में कई स्थानों की सड़कों पर पानी भी भर गया, लेकिन सड़क पर जमा पानी सिर्फ ट्रैफिक जाम की वजह नहीं बनता, बल्कि आपकी कार के इंजन और दूसरे महत्वपूर्ण पार्ट्स को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी आपकी कार को हजारों या लाखों रुपये के नुकसान से बचा सकती है। आइए जानते हैं बारिश और जलभराव के दौरान कार चलाते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 

विज्ञापन
Trapped Waterlogging? Crucial Car Safety Tips You Must Follow This Monsoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Monsoon Car Care: बारिश के दौरान सबसे पहली और जरूरी सलाह यही है कि जलभराव वाले रास्तों से बचने की कोशिश करें। कई बार सड़क पर जमा पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है और नीचे मौजूद गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में कार के सस्पेंशन, इंजन और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गर किसी रास्ते पर पानी ज्यादा भरा हुआ दिखे तो बेहतर होगा कि आप वैकल्पिक मार्ग चुनें, भले ही वह उधर से जाते वक्त समय ही क्यों न लगे। क्योंकि छोटी कारों के लिए गहरे पानी से गुजरना जोखिम भरा हो सकता है।
Trapped Waterlogging? Crucial Car Safety Tips You Must Follow This Monsoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
पानी में बंद हुई कार को दोबारा स्टार्ट न करें
  • जलभराव के दौरान सबसे बड़ी गलती कई लोग तब करते हैं जब कार बंद होने के बाद उसे बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने से पानी इंजन के एयर इनटेक सिस्टम में पहुंच सकता है।
  • इस स्थिति में इंजन में हाइड्रोलॉक की समस्या पैदा हो सकती है, जो इंजन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। अगर कार पानी में बंद हो जाए, तो उसे धक्का लगाकर सुरक्षित और सूखी जगह तक ले जानें की कोशिश करें। फिर मैकेनिक की सहायता लें।
Trending Videos
Trapped Waterlogging? Crucial Car Safety Tips You Must Follow This Monsoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
पानी से निकलने के बाद ब्रेक जरूर चेक करें
  • अगर आपकी कार पानी भरे रास्ते से निकल चुकी है, तो एक बार ब्रेक की जांच करना जरूरी है। पानी या नमी ब्रेक डिस्क और ब्रेक पैड्स के बीच फंस सकती है, जिससे ब्रेकिंग क्षमता प्रभावित हो सकती है।
  • ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे गाड़ी चलाते हुए ब्रेक को हल्के-हल्के कई बार दबाएं। इससे ब्रेक सिस्टम में मौजूद नमी हट जाती है और ब्रेक सामान्य रूप से काम करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trapped Waterlogging? Crucial Car Safety Tips You Must Follow This Monsoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
पानी के बीच कार रोकने की गलती न करें
  • अगर किसी वजह से पानी भरे रास्ते से गुजरने की नौबत आ जाए तो, कार को लगातार धीमी गति से चलाते रहें। बीच रास्ते में वाहन रोकना या बार-बार इंजन बंद और चालू करना खतरे को बढ़ा सकता है।
  • धीमी और स्थिर गति बनाए रखने से पानी इंजन या एग्जॉस्ट सिस्टम तक पहुंचने की संभावना कम हो जाती है। यही वजह है कि विशेषज्ञ पानी में गाड़ी चलाते समय एक समान गति बनाए रखने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
Trapped Waterlogging? Crucial Car Safety Tips You Must Follow This Monsoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
इमरजेंसी में घबराने के बजाय समझदारी दिखाएं
  • अगर आपकी कार किसी वजह से पानी में फंस जाए और दरवाजे खुलने में दिक्कत आने लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है। शांत रहकर स्थिति का आकलन करें। जरूरत पड़ने पर दरवाजे को अंदर से जोर लगाकर खोलने की कोशिश करें।
  • अगर दरवाजा नहीं खुले तो किसी मजबूत वस्तु या इमरजेंसी टूल की मदद से खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकलना आखिरी विकल्प हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि घबराहट की बजाय सूझबूझ से काम लिया जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed