{"_id":"6230336b517d7d44364ce184","slug":"tvs-jupiter-zx-price-tvs-scooter-new-model-2022-tvs-motor-company-launches-tvs-jupiter-zx-with-smartxonnecttm-and-voice-assist-feature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TVS: टीवीएस ने लॉन्च किया नया Jupiter ZX, अब आपकी आवाज पर काम करेगा ये स्कूटर, जानें कीमत और शानदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS: टीवीएस ने लॉन्च किया नया Jupiter ZX, अब आपकी आवाज पर काम करेगा ये स्कूटर, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
Tue, 15 Mar 2022 04:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Mar 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
TVS Jupiter ZX
- फोटो : TVS Motor Company
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने मंगलवार को SMARTXONNECTTM (स्मार्टक्सोनेक्टटीएम) फीचर से लैस TVS Jupiter ZX (टीवीएस जुपिटर जेडएक्स) को लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक टीवीएस जुपिटर हमेशा 'ज्यादा का फायदा' देता है और देश में सबसे पसंदीदा स्कूटरों में से एक रहा है। यह भारत में बिकने वाला एकमात्र 110cc स्कूटर है जिसमें पूरी तरह से डिजिटल कंसोल, नेविगेशन और वॉयस असिस्ट फीचर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
TVS Jupiter ZX
- फोटो : TVS Motor Company
क्या है यह खास फीचर
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर को सबसे पहले 110cc स्कूटर सेगमेंट में TVS Jupiter Grande एडिशन के साथ पेश किया गया था। अब, SMARTXONNECTTM फीचर को नए टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट में पेश किया जा रहा है, जिसमें पूरी तरह से डिजिटल कंसोल, वॉयस असिस्ट, नेविगेशन असिस्ट, और टेक-सेवी ग्राहकों को पूरा करने के लिए एसएमएस / कॉल अलर्ट जैसी एडिशनल बेस्ट-इन-क्लास टेक्नोलॉजी फीचर्स हैं। यह 110 सीसी सेगमेंट में पहला स्कूटर होगा जो ज्यादा सुविधा की पेशकश करने के लिए वॉयस असिस्ट फीचर पेश करेगा। TVS SMARTXONNECTTM प्लेटफॉर्म एक अनूठी ब्लूटूथ-इनेबल्ड टेक्नोलॉजी है जिसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एक खास TVS कनेक्ट मोबाइल एप के साथ जोड़ा गया है।

ऐसे मिलता है फीडबैक
इंटरेक्टिव वॉयस असिस्ट फीचर उपभोक्ताओं को ब्लूटूथ हेडफोन, वायर्ड हेडफोन या कनेक्टेड और ब्लूटूथ से लैस हेलमेट जैसे कनेक्टेड डिवाइस के जरिए TVS SMARTXONNECTTM एप्लिकेशन को दिए गए वॉयस कमांड के माध्यम से स्कूटर के साथ बातचीत करने की अनुमति देता है। स्कूटर का रिस्पॉन्स राइडर को स्पीडोमीटर पर और हेडफोन के जरिए ऑडियो फीडबैक के रूप में देखी जाती है।

मिलता है ज्यादा आराम
स्कूटर अब सिल्वर ओक कलर इनर पैनल के साथ आता है जो इस फ्लैगशिप वैरिएंट को बाकी ट्रिम्स से अलग करता है। इन एडवांस्ड फीचर्स के अलावा, TVS Jupiter ZX का नया वैरिएंट Zyada (ज्यादा) स्टाइल के लिए एक नए डिजाइन पैटर्न के साथ एक नई डुअल टोन सीट के साथ आता है। इसके अलावा, टीवीएस जुपिटर सीरीज के इस वैरिएंट में पीछे की ओर पीठ को ज्यादा आराम और सुविधा देने के लिए एक रियर बैकरेस्ट भी मिलता है।

दमदार फीचर्स
TVS Jupiter ZX SMARTXONNECTTM एक इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर सिस्टम और एक एलईडी हेडलैंप, एक 2-लीटर ग्लोवबॉक्स मोबाइल चार्जर, 21-लीटर स्टोरेज और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसै कई आकर्षक फीचर्स के साथ इंटेलिगो टेक्नोलॉजी और आई-टचस्टार्ट से लैस है। टीवीएस जुपिटर का 110cc इंजन 7,500 rpm पर 5.8 kW की अधिकतम पावर और 5,500 rpm पर 8.8 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट जेनेरट करता है।