{"_id":"63661a7fd061476ae864f6d7","slug":"tvs-motor-company-announces-highest-ever-revenue-of-rs-7219-crore-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TVS Motor Company: टीवीएस मोटर कंपनी की हुई अब तक की सबसे ज्यादा कमाई, दर्ज किया 7219 करोड़ रुपये का रेवेन्यु","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS Motor Company: टीवीएस मोटर कंपनी की हुई अब तक की सबसे ज्यादा कमाई, दर्ज किया 7219 करोड़ रुपये का रेवेन्यु
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Mr Vimal Sumbly, Head Business - Premium, TVS Motor Company and Mr. R. Babu, Vice President, R&D, TVS Motor Company at the launch of TVS RONIN
- फोटो : TVS Motor Company
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने एलान किया है कि उन्होंने अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यु हासिल किया है। कंपनी सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 7,219 करोड़ रुपये हो गया, जबकि यह सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में 5,619 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कुछ प्रमुख बाजारों में आर्थिक मंदी और उच्च मुद्रास्फीति के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चुनौतियों के बावजूद यह शानदार प्रदर्शन किया है।
Trending Videos
2022 TVS Apache RTR 160
- फोटो : TVS Motor Company
कंपनी का परिचालन EBITDA 2022-23 की दूसरी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 737 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2021-22 की दूसरी तिमाही में EBITDA 563 करोड़ रुपये था। तिमाही के लिए कंपनी का EBITDA मार्जिन 10.2 प्रतिशत है, जबकि 2021-22 की दूसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन 10 प्रतिशत था। कंपनी का टैक्स से पहले प्रॉफिट 2022-23 की दूसरी तिमाही में 46 प्रतिशत बढ़कर 549 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2021-22 की दूसरी तिमाही में PBT 377 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apache RTR 180
- फोटो : TVS Motor Company
TVS ने नए उत्पादों जैसे Ronin 225 और iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में ज्यादा निवेश किया है। निर्माता के अनुसार, हालांकि पहली तिमाही में प्रीमियम मोटरसाइकिल की बिक्री में सुधार हुआ, दूसरी तिमाही के दौरान सेमिकंडक्टर की लगातार सीमित उपलब्धता के कारण पूरी मांग को पूरा नहीं किया जा सका। Q2 में प्रीमियम मोटरसाइकिल की बिक्री में महीने-दर-महीने सुधार हुआ और Q3 में आपूर्ति बाधाओं के और कम होने की उम्मीद है।
2022 TVS Raider
- फोटो : TVS Motor Company
निर्यात सहित कुल दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में 10.27 लाख यूनिट्स दर्ज की गई। जबकि सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में 9.17 लाख यूनिट्स पंजीकृत हुए थे। सितंबर 2022 को खत्म हुई छमाही में कंपनी ने कुल दोपहिया बिक्री 18.38 लाख यूनिट्स के साथ 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। जबकि सितंबर 2021 को खत्म हुई छमाही में 14.88 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
2022 TVS Raider
- फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस मोटर कंपनी की लेटेस्ट लॉन्च Ronin 225 (रोनिन 225), अपडेटेड Apache RTR 160 (अपाचे आरटीआर 160) और Apache RTR 180 (अपाचे आरटीआर 180) है। ब्रांड ने Raider 125 (राइडर 125) का नया वैरिएंट भी लॉन्च किया है जिसमें टीएफटी स्क्रीन दी गई है।

कमेंट
कमेंट X