फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vintage Car Auction: टाइटैनिक जितनी पुरानी है यह इलेक्ट्रिक कार, हो रही है नीलाम, फुल चार्ज में चलेगी 160 किमी

Fri, 21 Jun 2024 06:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
Ultra vintage electric car 1913 Waverly Model 93 EV ready for auction as old as Titanic
1913 Waverly Model EV - फोटो : Mecum Auctions
अगर आप सोचते हैं कि इलेक्ट्रिक कारें ऑटोमोबाइल की दुनिया में सबसे नए आविष्कार हैं, तो एक बार फिर से सोचें। गहराई से सोचें। और फिर इस बेहद पुराने पूरी तरह से इलेक्ट्रिक 1913 Waverly Model 93 EV (वेवर्ली मॉडल 93 ईवी) को देखें। जी हां, यह वास्तव में टाइटैनिक जितना ही पुराना है, लेकिन यह अभी तक डूबा नहीं है। इसके उलट, इसे अभी भी चलाया जा सकता है। और इस साल अगस्त में होने वाली नीलामी में एक मालिक के लिए तैयार है।
Ultra vintage electric car 1913 Waverly Model 93 EV ready for auction as old as Titanic
1913 Waverly Model EV - फोटो : Mecum Auctions
वेवर्ली मॉडल 93 ईवी उस समय की ओर इशारा करता है जब कारें अभी भी एक दुर्लभ नई चीज थीं। सिर्फ सबसे अमीर लोगों के लिए ही विकल्प थीं। इस कार पर एक नजर डालें, तो इसका विंटेज डिजाइन बयां करता है कि यहां एक इलेक्ट्रिक वाहन है जिसने सब कुछ देखा है और फिर भी समय की कसौटी पर खरा उतरा है। 
Ultra vintage electric car 1913 Waverly Model 93 EV ready for auction as old as Titanic
1913 Waverly Model EV - फोटो : Mecum Auctions
वेवर्ली मॉडल 93 ईवी को अमेरिका में मेकम ऑक्शन्स नीलाम करने जा रही है। और जबकि इसकी नीलामी या अपेक्षित कीमतों का जिक्र नहीं किया गया है। लिस्टिंग में इस बात को बताया गया है कि ईवी को मूल रूप से वर्जीनिया की एक एन पीस रॉल्स द्वारा खरीदा गया था। और यह 2002 में खरीदे जाने से पहले लगभग 100 वर्षों तक उनके परिवार में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ultra vintage electric car 1913 Waverly Model 93 EV ready for auction as old as Titanic
1913 Waverly Model EV - फोटो : Mecum Auctions
हालांकि दूसरी बार खरीदे जाने के दौरान भी यह ड्राइविंग की स्थिति में है। यह मॉडल 93 आखिरकार - और धीरे-धीरे - एक ऑनबोर्ड बैटरी चार्जर से लैस हो गया। जो इसे 120 वोल्ट के आउटलेट में प्लग करने की अनुमति देता है। नीलामी लिस्टिंग के अनुसार, कई इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल प्रणालियों को भी या तो बदला गया या उन्हें बहाल कर दिया गया। यह मॉडल 93 अभी भी 130 किमी से 160 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। 
विज्ञापन
Ultra vintage electric car 1913 Waverly Model 93 EV ready for auction as old as Titanic
1913 Waverly Model EV - फोटो : Mecum Auctions
क्या हैं खूबियां
नीलामी लिस्टिंग में इस बात को बताया गया है कि मॉडल 93 को ओरिजिनल टाइटल और ओनर्स के मैनुअल के साथ पेश किया जाएगा। ईवी अपने पुराने जमाने के आकर्षण को बरकरार रखता है। और इसमें एक कैरिज जैसी बॉडी मिलती है जिसमें इलेक्ट्रिक हेड लाइट, पीछे का ट्रंक, फ्रंक (सामने का ट्रंक), रिमूवेबल टॉप (हटाने योग्य शीर्ष) और लीफ-स्प्रिंग सस्पेंशन सेट अप मिलता है।

वाहन के इंटीरियर की बात करें तो, मॉडल 93 दो सीटों वाले सोफे जैसा सेट अप, रिट्रेक्टेबल साइड विंडो और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed