फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming New SUV: नई कार खरीदने का है प्लान, तो दिवाली से पहले लॉन्च हो रही हैं इतनी एसयूवी गाड़ियां

Sat, 03 Sep 2022 02:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
Upcoming New SUV Cars in India 2022 by Diwali Hyundai Mahindra Maruti Toyota Tata Latest upcoming cars
Tata Cars India - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
Upcoming New SUV Cars in India 2022: भारत में त्योहारों का मौसम नजदीक है और आने वाले कुछ हफ्तों में कई नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी न्यू लॉन्च एसयूवी हैं। फेसलिफ्ट से लेकर स्पेशल एडिशन और हाइब्रिड से लेकर ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी तक, टाटा, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टोयोटा और अन्य वाहन निर्माता अपने नए मॉडल उतार रहे हैं। कुल मिलाकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए आने वाले कुछ हफ्ते और अगला महीना काफी एक्शन से भरपूर होने वाला है क्योंकि कई नई कारें सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। अगर इस फेस्टिव सीजन में आप भी एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो, हम आपको दिवाली 2022 तक आने वाली सभी नई SUV के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 
Upcoming New SUV Cars in India 2022 by Diwali Hyundai Mahindra Maruti Toyota Tata Latest upcoming cars
Hyundai Venue N Line - फोटो : Hyundai
Hyundai N Line
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) का भारत में दूसरा एन लाइन मॉडल Venue N Line (वेन्यू एन लाइन) होगा, जिसे 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। i20 N लाइन की तरह, Venue N लाइन भी सिर्फ 1.0-लीटर 3-सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। लेकिन गियरबॉक्स सिर्फ 7-स्पीड DCT यूनिट तक ही सीमित है। यह इंजन 120 bhp का पावर और 172 Nm का टोर्क जेनरेट करता है। Venue N Line दो ट्रिम स्तरों - N6 और N8 - में पेश की जाएगी और इसके स्पोर्टियर सस्पेंशन और एग्जॉस्ट सेट-अप के साथ आने की उम्मीद है। 
Upcoming New SUV Cars in India 2022 by Diwali Hyundai Mahindra Maruti Toyota Tata Latest upcoming cars
Hyundai Venue N Line - फोटो : Hyundai
एन लाइन एडिशन में रेगुलर मॉडल की तुलना में कुछ स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स हैं। इसमें फ्रंट फेंडर पर 'एन लाइन' बैजिंग, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील और डुअल टिप एग्जॉस्ट, स्पोर्टियर बंपर, नए रंग, नए अपहोल्स्ट्री, रेड एक्सेंट और अंदर की तरफ एल्युमीनियम पैडल दिए गए हैं। अपने रेगुलर समकक्षों की तुलना में, वेन्यू एन लाइन वैरिएंट की कीमत लगभग 1 लाख रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक ज्यादा महंगी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming New SUV Cars in India 2022 by Diwali Hyundai Mahindra Maruti Toyota Tata Latest upcoming cars
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV400
महिंद्रा एंड महिंद्रा 6 सितंबर 2022 को XUV400 (एक्सयूवी400) इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करेगी।  यह मॉडल महिंद्रा की XUV300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन है।  इसके पेट्रोल वर्जन - महिंद्रा एक्सयूवी300 की तुलना में, नई Mahindra XUV400 लंबी होगी और इसमें अधिक कार्गो स्पेस होगा। इस मॉडल को एलजी केम से हासिल उच्च-ऊर्जा-घनत्व वाले एनएमसी बैटरी के साथ पेश किए जाने की खबर है। इन बैटरी सेल्स को बेलनाकार एलएफपी कोशिकाओं की तुलना में ज्यादा पावरफुल और लंबी दूरी प्रदान करने वाला बताया जाता है। 
विज्ञापन
Upcoming New SUV Cars in India 2022 by Diwali Hyundai Mahindra Maruti Toyota Tata Latest upcoming cars
Mahindra XUV400 EV Concept - फोटो : Mahindra
नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग पर 400 किमी से ज्यादा की रेंज देने का दावा कर रही है। XUV400 के डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे यह इसके पेट्रोल वर्जन से अलग दिखेगी। फीचर्स के लिहाज से, इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। भारतीय बाजार में Mahindra XUV400 का मुकाबला Tata Nexon EV Max से है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed