फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Top 3 Electric Cars: भारत में आनेवाली टॉप 3 इलेक्ट्रिक कारें, कीमत होगी लगभग 10 लाख रुपये

Sat, 24 Sep 2022 03:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Top 3 Electric Cars Upcoming EV Cars in India with range News in Hindi
Tata Tiago EV - फोटो : For Reference Only
इलेक्ट्रिक वाहनों भारतीय बाजार में मांग बढ़ रही है। इसमें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग सबसे ज्यादा है। लेकिन इलेक्ट्रिक कारें भी धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही हैं। इसकी एक वजह इनकी थोड़ा महंगा होना भी है। इस समय ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है। जल्द ही किफायती सेगमेंट में भी कई ईवी लॉन्च हो सकती हैं। लेकिन अगर आप एक किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको भारत में जल्द आने वाली टॉप 3 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये होगी। इसमें Tata Tiago EV, MG की किफायती इलेक्ट्रिक कार और Citroen C3 का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन शामिल है। 
Upcoming Top 3 Electric Cars Upcoming EV Cars in India with range News in Hindi
Tata Tiago EV - फोटो : For Reference Only
भारत में आने वाली इलेक्ट्रिक कारें जिनकी कीमत है लगभग 10 लाख रुपये:

Tata Tiago EV
Tata Motors (टाटा मोटर्स) 28 सितंबर, 2022 को भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV (टियागो ईवी) को पेश करेगी। इसमें टिगोर ईवी वाला पावरट्रेन इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। जिसमें 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है जो 302 की एआरएआई-प्रमाणित रेंज देती है। लॉन्चिंग होने पर टाटा टियागो ईवी की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10 लाख रुपये होने की उम्मीद है। 
Upcoming Top 3 Electric Cars Upcoming EV Cars in India with range News in Hindi
एमजी जेडएस ईवी - फोटो : For Reference Only
MG की नई इलेक्ट्रिक कार
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह 2023 की पहली छमाही में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने उत्पाद के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इसकी कीमत 10 लाख से 15 लाख रुपये के सेगमेंट में होने की पुष्टि की गई है। MG का नया EV अपने पोर्टफोलियो में ZS EV से नीचे रखा जाएगा और उम्मीद है कि यह एक बार फुल चार्जिंग में 250 से 300 किमी की रेंज देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Top 3 Electric Cars Upcoming EV Cars in India with range News in Hindi
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen (For Reference Only)
Citroen C3 EV
Citroen India (सिट्रोएन इंडिया) 2023 की पहली तिमाही में C3 सब-कॉम्पैक्ट SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। इस सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत लगभग 10 लाख से 12 लाख रुपये, एक्स-शोरूम होने की उम्मीद है। इसे इस साल दिसंबर में पेश किया जा सकता है। Citroen C3 EV को ग्लोबल-स्पेक Peugeot e-208 की तरह ही 50 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्जिंग में 300 से 350 किमी की रेंज देगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed