{"_id":"6799ee22e7b8d7b7770a458d","slug":"useful-car-accessories-india-must-have-car-accessories-for-long-drive-2025-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Accessories: क्या आपको लंबी ड्राइव पसंद है? तो सुरक्षित ड्राइविंग के खरीद लेनी चाहिए ये कार एक्सेसरीज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Accessories: क्या आपको लंबी ड्राइव पसंद है? तो सुरक्षित ड्राइविंग के खरीद लेनी चाहिए ये कार एक्सेसरीज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2025 07:52 PM IST
सार
कार में वो सारी चीजें होती हैं जो ड्राइविंग के लिए जरूरी है। लेकिन इसमें कुछ एक्सेसरीज शामिल कर लेने से ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाई जा सकती है। यहां एक जरूरी गाइड है, जो आपको उन एक्सेसरीज को खरीदने में मदद करेगी जो वास्तव में पैसे की सही कीमत साबित होते हैं।
कई लोग अपनी पसंदीदा कारों में लॉन्ग ड्राइव का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। हालांकि कार में वो सारी चीजें होती हैं जो ड्राइविंग के लिए जरूरी है। लेकिन इसमें कुछ एक्सेसरीज शामिल कर लेने से ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाई जा सकती है। मॉडर्न कार खरीदार लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर, लुक, पर्सनलाइजेशन और यूटिलिटी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। इस ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए भारत में ऑटोमोटिव एक्सेसरीज का बाजार तेजी से बढ़ रहा है।
2 of 7
Car Accessories
- फोटो : Citroen
हाल ही में आई, ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) द्वारा अर्न्स्ट एंड यंग (EY) के सहयोग से तैयार की गई ग्लोबल ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट का साइज 2028 तक लगभग 14 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इस ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट व्यवसाय का एक बड़ा हिस्सा ऑटोमोटिव एक्सेसरीज (सहायक उपकरण) से जुड़ा हुआ है।
इच्छाओं के कारण की गई खरीदारी हमारे वित्तीय विकास में रुकावट पैदा करने वाले प्रमुख कारकों में से एक है। जब भी हम कोई नई कार खरीदते हैं, तो हम इसे कई तरह की एक्सेसरीज के साथ व्यक्तिगत पसंद के मुताबिक बनाने का विकल्प चुनते हैं। जिनमें से कई को आसानी से टाला जा सकता है। यहां एक जरूरी गाइड है, जो आपको उन एक्सेसरीज को खरीदने में मदद करेगी जो वास्तव में पैसे की सही कीमत साबित होते हैं।
3 of 7
Car Accessories
- फोटो : Freepik
मोबाइल या टैब होल्डर
आपकी लंबी ड्राइव के दौरान कार मोबाइल या टैब होल्डर वाकई बहुत उपयोगी एक्सेसरीज हो सकता है। अगर आपकी कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है और आपको नेविगेशन मैप एक्सेस करने की जरूरत है। तो स्मार्टफोन या टैबलेट एक बहुत ही उपयोगी डिवाइस हो सकता है। हालांकि, डिवाइस को हाथ में रखकर बार-बार चेक करना संभव नहीं है और सुरक्षित भी नहीं। इसके बजाय, डैशबोर्ड पर या विंडशील्ड पर मोबाइल या टैब होल्डर रखने से यह सुनिश्चित हो सकता है कि डिवाइस की स्क्रीन पर एक नजर डालने से आप नेविगेशन मैप को देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
TPMS
- फोटो : Freepik
टीपीएमएस
जबकि बहुत सी आधुनिक कारें इंटीग्रेटेड टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) के साथ आती हैं, वहीं पुराने वाहनों में यह फीचर नहीं होता। हालांकि, आप इन एक्सेसरीज को हमेशा आफ्टरमार्केट से खरीद सकते हैं। जो दो टाइप में उपलब्ध हैं - इंटरनल और एक्सटर्नल। टीपीएमएस होने का मतलब है कि आप टायर के दबाव और तापमान पर नजर रख सकते हैं। जो गर्मी के दिनों में और लंबी ड्राइव और सड़क यात्राओं के दौरान ड्राइविंग करते समय बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
5 of 7
Car Tyre Puncture
- फोटो : Freepik
टायर पंचर किट और इंफ्लेटर
अगर आपकी कार के टायर सड़क पर पंचर हो जाते हैं तो कार टायर पंचर रिपेयर किट और इन्फ्लेटर बहुत कारगर हो सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन, बाजार में कई पोर्टेबल कार टायर इन्फ्लेटर और पंचर रिपेयर किट उपलब्ध हैं, जो काफी किफायती हैं। लंबी सड़क यात्रा पर जाते समय, इन्हें कार में रखना बहुत उपयोगी हो सकता है। अगर टायर पंचर हो जाता है या आपको लगता है कि हवा का दबाव कम है और आस-पास कोई मैकेनिक या एयर रिफिलिंग सेंटर उपलब्ध नहीं है। तो आप इस उपकरण की मदद से खुद अपनी मदद कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।