सब्सक्राइब करें

Volkswagen: फॉक्सवैगन उत्तर भारत में बाढ़ प्रभावित ग्राहकों को दे रही है सर्विस सपोर्ट, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Passenger Cars India extends service support for flood-affected customers in North India
Volkswagen Cars - फोटो : Volkswagen (For Reference Only)
Volkswagen Passenger Cars India (फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया) ने उत्तर भारतीय राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में बाढ़ प्रभावित ग्राहकों के लिए अपनी सर्विस सपोर्ट बढ़ा दी है। इस जर्मन कार निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी 31 अगस्त, 2023 तक ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 24X7 रोड साइड असिस्टेंस (आरएसए) की पेशकश कर रही है।
Trending Videos
Volkswagen Passenger Cars India extends service support for flood-affected customers in North India
Volkswagen Tiguan - फोटो : Volkswagen (For Reference Only)
उत्तर भारत के लिए फॉक्सवैगन इंडिया का सर्विस सपोर्ट
फॉक्सवैगन इंडिया के मुताबिक, VW ग्राहकों को 24X7 फ्री रोड साइड असिस्टेंस के साथ-साथ मरम्मत अनुमान और डीलरशिप पर पार्किंग के लिए स्टैंडर्डाइज्ड सपोर्ट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, बाढ़ से संबंधित क्षति की समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए वाहन की विस्तृत और व्यापक सर्विस चेक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen Passenger Cars India extends service support for flood-affected customers in North India
Volkswagen Cars - फोटो : Volkswagen (For Reference Only)
कंपनी ने तुरंत सर्विस एक्सपीरियंस सुनिश्चित करने के लिए सभी डीलरशिप में स्टैंडर्डाइज्ड रिपेयर गाइडलाइंस जारी किए हैं। इस स्पेशल सर्विस सपोर्ट का मकसद ग्राहकों को जल्द ही अपना सामान्य जीवन फिर से शुरू करने और सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरियंस हासिल करने में मदद करना है। प्रभावित ग्राहक सीधे फॉक्सवैगन के आरएसए से 1800-102-1155 या 1800-419-1155 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed