सब्सक्राइब करें

Volkswagen Tiguan R-Line: भारत में लॉन्च हुई नई फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 01:04 PM IST
सार

Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित नई स्पोर्टी एसयूवी Tiguan R-Line (टिगुआन आर-लाइन) को लॉन्च कर दिया है। फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन एसयूवी का एक स्पोर्टियर वर्जन है। और यह कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) रूट के जरिए पूरी तरह से आयातित मॉडल के रूप में आता है।

विज्ञापन
Volkswagen Tiguan R-Line launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Tiguan R-Line - फोटो : Volkswagen
Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित नई स्पोर्टी एसयूवी Tiguan R-Line (टिगुआन आर-लाइन) को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 50 लाख रुपये से कम रखी गई है। कंपनी के मुताबिक ये इंट्रोडक्ट्री कीमत है। यानी भविष्य में इस कीमत में बदलाव होगा।


यह भी पढ़ें - VIP Number: '007' को लेकर ऐसी दीवानगी! केरल के कारोबारी ने लेम्बोर्गिनी के लिए 46 लाख रुपये में खरीदी ये नंबर प्लेट
Trending Videos
Volkswagen Tiguan R-Line launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Tiguan R-Line - फोटो : Volkswagen
नई स्पोर्टी एसयूवी उस पुराने टिगुआन मॉडल को रिप्लेस करेगी, जिसे कुछ दिन पहले ही कंपनी ने बंद कर दिया था। नई फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन एसयूवी पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक और ढेर सारे फीचर्स के साथ आई है। फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन एसयूवी का एक स्पोर्टियर वर्जन है। और यह कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) रूट के जरिए पूरी तरह से आयातित मॉडल के रूप में आता है। 

यह भी पढ़ें - Affordable HUD Cars: हेड-अप डिस्प्ले फीचर वाली सात सबसे सस्ती कारें, टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा भी
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen Tiguan R-Line launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Tiguan R-Line - फोटो : Volkswagen
इंजन पावर और ट्रांसमिशन
फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन एसयूवी में 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें कंपनी की 4मोशन ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे सभी चारों पहियों को पावर मिलती है। ये इंजन 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। गाड़ी में डायनैमिक चेसिस कंट्रोल भी है, जो हाई-स्पीड पर बेहतर स्टेबिलिटी देता है और ड्राइव को काफी स्मूद बनाता है।

यह भी पढ़ें - Tata Curvv Dark Edition: टाटा कर्व डार्क एडिशन लॉन्च, जानें फीचर्स और क्या हुए बदलाव
Volkswagen Tiguan R-Line launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Tiguan R-Line - फोटो : Volkswagen
दमदार लुक और डिजाइन
फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन कंपनी के नए MQB Evo प्लेटफॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर तैयार किया गया है। जिसमें डिजाइन को काफी स्पोर्टी टच दिया गया है। यह एसयूवी छह अलग-अलग कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। जिसमें पर्सिमोन रेड मेटैलिक और सिप्रेसिनो ग्रीन मेटैलिक जैसे रंग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - 2025 Hero Splendor: 2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस को मिला नया अपडेट, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
विज्ञापन
Volkswagen Tiguan R-Line launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Tiguan R-Line - फोटो : Volkswagen
हालांकि इसके डिजाइन का बेसिक स्ट्रक्चर स्टैंडर्ड टिगुआन एसयूवी जैसा ही है। लेकिन इसे खास बनाते हैं इसके कुछ खास एलिमेंट्स - जैसे कि डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, बड़ी रेडिएटर ग्रिल, स्पोर्टी R-बैज, मस्क्युलर बंपर्स, 19-इंच के शानदार अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed