{"_id":"631da931caf26e4d8e455419","slug":"what-is-the-relationship-between-seat-belt-and-airbag-in-cars-suv-both-are-necessary-to-save-lives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Seat Belt: सीट बेल्ट और एयरबैग के बीच क्या है संबंध, जान बचाने के लिए दोनों हैं जरूरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Seat Belt: सीट बेल्ट और एयरबैग के बीच क्या है संबंध, जान बचाने के लिए दोनों हैं जरूरी
हाल में भी उद्योगपति सायरस मिस्त्री की मौत सड़क हादसे में हुई थी। जानकारी के मुताबिक सायरस पीछे की सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। घटना के बाद सीट बेल्ट और एयरबैग पर चर्चा शुरू हो गई है। आइए समझते हैं, सीट बेल्ट और एयरबैग के बीच क्या है संबंध।
क्यों जरूरी है एयरबैग
2 of 4
कार में एयरबैग
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में भी सभी कार निर्माताओं के लिए कार में एयरबैग देना अनिवार्य है। सुरक्षा के अन्य फीचर्स के साथ ही एयरबैग भी कार में बैठे यात्रियों की हादसे के समय सुरक्षा करता है। कार में एयरबैग कितना जरूरी होता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के कई देशों में इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
कैसे करता है काम
3 of 4
कार में एयरबैग
- फोटो : सोशल मीडिया
जिस समय कार के साथ हादसा होता है तब टक्कर की स्पीड के मुताबिक ही एयरबैग खुलते हैं। कार का एक्सिलेरोमीटर सर्किट एक्टिव हो जाता है और इलेक्ट्रिकल करंट भेजता है जिसके बाद कार में लगा सेंसर एयरबैग को सिग्नल देता है और बेहद कम समय में ही एयरबैग खुल जाता है। एयरबैग कार सवार को स्टेयरिंग, डैशबोर्ड और शीशे की टक्कर से बचाते हैं। कई कारों में दरवाजों सहित अन्य जगहों पर भी एयरबैग दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सीट बेल्ट नहीं खुलते एयरबैग?
4 of 4
कार में एयरबैग
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको जानकार हैरानी हो सकती है कि अगर आपने कार में सीट बेल्ट नहीं लगाई है और आपकी कार हादसे का शिकार हो जाती है तो कार में एयरबैग होने पर भी वो नहीं खुलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरबैग सीटबेल्ट का पूरक होता है। कई कारों में हादसे के समय एयरबैग तभी खुलते हैं जब कार में बैठे यात्रियों ने सीटबेल्ट लगा रखी हो। इसलिए जरूरी है कि आप भी कार कंपनी से इस बात की जानकारी लें कि किस स्थिति में आपकी कार के एयरबैग काम नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।